• August 21, 2023

दुर्ग शहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी तय करने बवाल, ऋषभ ने दावेदारी पेश की, लेकिन संगठन स्तर ​पर किसी की दावेदारी नहीं आने की बात कही जा रही

दुर्ग शहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी तय करने बवाल, ऋषभ ने दावेदारी पेश की, लेकिन संगठन स्तर ​पर किसी की दावेदारी नहीं आने की बात कही जा रही

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दुर्ग विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर बवाल मच गया है। इस विधानसभा सीट पर पिछले 6 बार से कांग्रेस ने अरुण वोरा को प्रत्याशी बनाया। इसमें वे तीन बार चुनाव जीते और तीन बार हार चुके हैं। पिछले दो बार से वे लगातार विधायक हैं। इस बीच पीसीसी ने इस बार ब्लॉक स्तर पर दावेदारी पेश करने के लिए आवेदन प्रस्तुत करने कहा है। इसके बाद दुर्ग निगम के एमआईसी मेंबर ऋषभ जैन ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर आवेदन भी किया है, लेकिन उनके आवेदन को लेकर अब तक जिला कांग्रेस कमेटी ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। खबर यहां तक है कि उनके आवेदन को वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं उन्हें वर्तमान विधायक अरुण वोरा के समर्थन में नाम वापस लेने कहा जा रहा है। हालांकि इसे लेकर किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है। इन सबके बीच ऋषभ ने अपनी दावेदारी पेश की है। ऋषभ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के करीबी माने जाते हैं, पिछले करीब 15 सालों से राजनीति में सक्रिय है। उनकी कुशलता और शहर में सर्वमान्यता की वजह से उनका जनाधार पिछले कुछ समय में तेजी से बढ़ा है। वे अपने वार्ड के अलावा पूरे शहर में सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। इसकी वजह से उनके नाम को लेकर चर्चा भी हो रही है।
22 अगस्त तक लिए जाएंगे आवेदन
ब्लाक स्तर पर 22 अगस्त तक नाम लिया जाना है। अब तक किसी का भी नाम सामने नहीं आया है। हालांकि कांग्रेस में प्रमुख दावेदारों में राजेंद्र साहू, आरएन वर्मा, प्रतिमा चंद्राकर, क्षितिज चंद्राकर के नाम भी शामिल हैं। ​इधर पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी के सदस्यों और आम जनता की राय के आधार पर टिकट तय की जाएगी। जीतने वाले नेता को ही टिकट दी जाएगी। बता दें कि वोरा छह बार से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। इस वजह से उनके खिलाफ एंटी इनकंबेंसी की स्थिति बन रही है। ऐसे में पार्टी उन पर दाव लगाने से पहले काफी सोच-विचार कर रही है। ताकि दुर्ग जैसी जीती सीट कांग्रेस के हाथ से न छूट जाए।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…