• April 14, 2023

कोरोना ने रफ्तार पकड़ी, एक दिन में 209 केस मिले

कोरोना ने रफ्तार पकड़ी, एक दिन में 209 केस मिले

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार अब तेजी से बढ़ने लगी है। आज कुल 209 नए कोरोना पेशेंट मिले हैं। सबसे ज्यादा मरीज दुर्ग में मिले। यहां कोरोना के 38 नए मरीज मिले, जबकि गरियाबंद में 29 और सूरजपुर और बिलासपुर में 19-19 मरीज मिले हैं। दूसरी ओर बलौदाबाजार जिले में कोरोना से पीड़ित एक मरीज की मौत हो गई।

पूरे प्रदेश के जिलावार नए मरीजों की स्थिति इस प्रकार है –

 

सावधानी बरतना जरूरी

कोरोना के लगातार बढ़ते केसेस को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों के प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया है। सतर्कता बरतने के निर्देशों के साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

सर्दी, खांसी, जुकाम एवं बुखार के लक्षण वाले व्यक्तियों को तत्काल कोविड-19 जांच कराएं।
वृद्धजनों और अन्य बीमारियों (जैसे- डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, कैंसर, किडनी की बीमारियों इत्यादि) से ग्रषित व कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों को भीड-भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को भीड़-भाड़ वाले और कम हवादार वाले स्थानों में जाने की आवश्यकता हो, तो मास्क अवश्य लगाएं।
खांसते या छींकते समय रुमाल या टिश्यू पेपर से मुंह और नाक को ढँक लें।
सर्दी-जुकाम वाले व्यक्तियों के संपर्क में आने से बचें।
व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखे और समय-समय पर हांथ धोते रहें।


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…