• December 4, 2022

झारखंड बना देश का आठवां कोविड फ्री राज्य, छत्तीसगढ़ में 8 एक्टिव केस, इसमें दुर्ग में सिर्फ एक

झारखंड बना देश का आठवां कोविड फ्री राज्य, छत्तीसगढ़ में 8 एक्टिव केस, इसमें दुर्ग में सिर्फ एक

झारखंड बना देश का आठवां कोविड फ्री राज्य, छत्तीसगढ़ में 8 एक्टिव केस, इसमें दुर्ग में सिर्फ एक
ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भारत में कोरोना के मरीज लगातार घट रहे हैं। कोविड का वायरस धीरे-धीरे देश में दम तोड़ रहा है। रविवार का एक अच्छी खबर आई कि पड़ोसी राज्य झारखंड देश का आठवां कोविड मुक्त प्रदेश बन गया है। 33 माह बाद राज्य में एक भी एक्टिव केस नहीं है। इधर छत्तीसगढ़ भी कोविड फ्री राज्य बनने की राह पर हैं। यहां सिर्फ 4 जिलों में कोरोना के मरीज है। इसमें सिर्फ एक मरीज दुर्ग में है। इसके अलावा राजधानी रायपुर में 4, पेंड्रा में 1 और सरगुजा में 2 मरीज हैं। इस प्रकार कुल 8 मरीज पूरे प्रदेश में हैं। इस प्रकार प्रदेश के 33 जिलों में 29 जिले कोरोना मुक्त हो चुके हैं।
11.77 लाख लोग हुए कोरोना से संक्रमित
दुर्ग सहित प्रदेश में अब तक 11,77,733 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 14,146 लोगों को इस बीमारी से जान गंवानी पड़ी। वहीं 1,78,669 लोग ऐसे हैं, जो अस्पताल में भर्ती होने के बाद स्वस्थ हो पाए हैं। यह सरकारी रिकार्ड है। जबकि कोरोना के मामले इससे कहीं ज्यादा सामने आए। मौतें भी ज्यादा हुईं, जिसका वास्तविक आंकड़ा किसी के पास नहीं है।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…