• September 14, 2023

पावर हाउस चौक पर साढ़े 9 लाख रुपए कैश जब्त, चुनाव में खपाए जाने के संदेह पर कार्रवाई

पावर हाउस चौक पर साढ़े 9 लाख रुपए कैश जब्त, चुनाव में खपाए जाने के संदेह पर कार्रवाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज। भिलाई

पुलिस को साढ़े 9 लाख रुपए से भरा एक बैग मिला है। वाहनों की जांच में यह बैग जब्त किया गया है। रायपुर की ओर से आ रही एक सफेद इनोवा कार क्रमांक CG 07 BR 6099 में सवार व्यक्ति एवं चालक को संदिग्ध लगने पर रोका गया। वाहन की तलाशी ली गयी। इस दौरान कार में बैठे व्यक्ति जिसका नाम दिनकर बासोटिया वैशाली नगर के कब्जे से एक ब्राउन कलर के लेदर बैग के अंदर रखा नगदी रकम 9,50,000 रूपये जो 500-500 रूपये का नोट 19 बंडल में रखा हुआ पाया गया। उक्त रकम के संबंध में वैध कागजात प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया। वैध कागजात न होने से रकम संदिग्ध अपराध से संबंधित होने के संदेह पर धारा 102 जा.फौ. के तहत जब्त किया गया है। अग्रिम कार्यवाही हेतु आयकर विभाग को पत्र प्रेषित किया गया है। आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव में ऐसे रुपयों के खपाए जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस जिले की सीमाओं पर लगातार जांच कर रही है। जांच के दौरान ही यह रुपयों से भरा बैग मिला। पुलिस की जांच जारी है।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…