• February 11, 2023

पत्नी और तीन बेटियों पर तलवार से जानलेवा हमला:एक की मौके पर मौत, महिला और 2 बच्चियों की हालत गंभीर; आरोपी गिरफ्तार

पत्नी और तीन बेटियों पर तलवार से जानलेवा हमला:एक की मौके पर मौत, महिला और 2 बच्चियों की हालत गंभीर; आरोपी गिरफ्तार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पत्नी और तीन बेटियों पर तलवार से जानलेवा हमला:एक की मौके पर मौत, महिला और 2 बच्चियों की हालत गंभीर; आरोपी गिरफ्तार
भिलाई में एक युवक ने देर रात पत्नी और 3 बेटियों पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें एक 18 वर्षीय बेटी ज्योति राय की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी अमर देव राय को गिरफ्तार कर लिया है। खुर्सीपार क्षेत्र की पूरी घटना है।
पुलिस के मुताबिक अमर देव राय ट्रेलर चलाता है। वो शुक्रवार रात अपने घर पहुंचा था। इसे बाद रात से ही उनके घर में झगड़ा हो रहा था। देर रात 3.30 बजे के करीब अचानक घर से चींखने की आवाज आने लगी। चीखें सुनकर पड़ोस में रहने वाली एक लड़की उनके घर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जब पड़ोसी पिछले दरवाजे के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अमर देव राय वहां से भाग रहा था। उसके पीछे खून से लथपथ दो बेटियां निकलीं और उन्होंने चिल्लाते हुए कहा कि अंदर मां और बहन हैं,उन्हें बचाओ।
इसके बाद दोनों वहीं गिरकर बेहोश हो गईं। पड़ोसी तुरंत वहां गए और पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही खुर्सीपार पलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि एक लड़की की मौत हो गई है। वहीं तीन की हालत गंभीर है। इसके बाद तीनों को शंकरा मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
18 वर्षीय बेटी ने तोड़ा दम
हमले में अमर देव राय की बेटी ज्योति राय (18 साल) की मौत हो गई है। वहीं उसकी पत्नी देवंती राय (40 वर्ष), बड़ी बेटी वंदना सिंह पति अभिषेक सिंह (20 वर्ष) और प्रीति प्रीति राय (17 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।
बेटे पर नहीं किया हमला
घटना के समय घर में 8 वर्षीय बेटा अभिषेक राय भी था। पिता ने उसके ऊपर कोई हमला नहीं किया। वो पूरी तरह से सुरक्षित है। वो काफी डरा हुआ है। उसने बस इतना बताया है कि पापा ने मां और दीदी को तलवार से मारा है। पुलिस का कहना है कि बेटे की मानसिक स्थिति स्थिर होने पर उससे पूछताछ की जाएगी।
पुलिस ने जांच के लिए घर को किया सील
पति पत्नी और बेटी में इतना बड़ा झगड़ा किस बात को लेकर हुआ कि पति को जानलेवा हमला करना पड़ा। इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है। पुलिस पड़ोसियों और आरोपी पति से पूछताछ कर रही है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था और देखते देखते काफी बढ़ गया।
घर को किया सील जांच जारी
पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया है। फोरेंसिक की टीम को बुलाया गया है। मौके पर खुद दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव और एएसपी और सीएसपी छावनी पहुंचे हैं। उनके द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…