• December 18, 2022

शक्तिनगर में बारातियों पर प्राणघातक हमला, 4 गिरफ्तार

शक्तिनगर में बारातियों पर प्राणघातक हमला, 4 गिरफ्तार

शक्तिनगर में बारातियों पर प्राणघातक हमला, 4 गिरफ्तार

ट्राईसिटी एक्सप्रेस
शहर में इन दिनों गुंडागर्दी चरम पर है। पुलिस की लगातार कार्रवाई भी इन पर अंकुश लगा पाने में विफल है। मोहन नगर थाना अंतर्गत शक्तिनगर में आपसी विवाद के चलते बारातियों पर ही प्राणघातक हमला कर दिया गया।

मामले में पुलिस ने शांतिनगर के जितेंद्र उर्फ सोनी, प्रदुमन उर्फ डब्बू वर्मा, टामेश्वर उर्फ टोमू निर्मलकर, नोहर उर्फ रोबिन साहू को गिरफ्तार किया है। घटना 1 दिसंबर की है। पुलिस ने बताया कि विवाद डीजे पर डांस करने के दौरान हुआ। बारात गुजर रही थी। इसी बीच एक युवक मोपेड से गुजर रहा था, जिससे बारात में शामिल एक युवक को ठोकर लग गई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि नौबत चाकूबाजी तक आ गई। बारात डोंगरगढ़ से आई थी। अपराध दर्ज करने के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई।
शहर के दर्जनभर से ज्यादा हिस्सों में जमकर नशाखोरी
इन शहर के आधा दर्जन से ज्यादा हिस्सों में जमकर नशाखोरी हो रही है। इसमें पंचशील नगर, नयापारा, शंकर नगर, बांधा तालाब, उत्कल नगर, राजीव नगर, गयानगर, विजय नगर, आमापारा, शक्तिनगर, सिकोलाभाठा, िततुरडीह, जयंती नगर, पोटिया, रेलवे कॉलोनी बैजनाथ पारा, केलाबाड़ी जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्रों में देररात तक नशाखोरी हो रही है। इस पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल है।
रात में स्टेशन के आसपास नशेड़ियों का जमघट
इधर रात में रेलवे स्टेशन के आसपास भी बड़ी संख्या में नशेड़ियों का जमघट लगा रहता है। बार जहां देर रात तक खुले रहते हैं। वहीं ठेले-खोमचों में पानठेले, होटल व ढाबे भी रात तक खुले रहते हैं। इसकी वजह से स्टेशन के आसपास संदिग्ध गतिविधियां बढ़ गई है। पुलिस पूरे शहर में गश्त कर रही है, लेकिन स्टेशन के आसपास होटल, पान-ठेले, ढाबे और बार संचालकों को अभय दान दे रखा है।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…