• May 11, 2024

दिल्ली: दिन के समय मरीज के अटेंडेंट बनकर घर में घुसे, डॉक्टर का गला घोंटा, सामान लूट ले गए

दिल्ली: दिन के समय मरीज के अटेंडेंट बनकर घर में घुसे, डॉक्टर का गला घोंटा, सामान लूट ले गए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दिल्ली के जंगपुरा इलाके में 63 साल के एक डॉक्टर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग शख्स का शव उनके घर पर मिला। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे। पुलिस को शक है कि घर में चोरी के इरादे से घुसे बदमाशों ने डॉक्टर की हत्या की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पेशेंट के अटेंडेट बनकर डॉक्टर के घर में घुसे थे. घटना में चार आरोपियों के शामिल होने की जानकारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की पहचान डॉ. योगेश चंद्र पॉल के तौर पर हुई है। वो जनरल फिजिशियन थे और घर के पास से ही क्लिनिक चलाते थे.। ब्लॉक सी में वो अपनी पत्नी नीना के साथ रहते थे जो कि दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर हैं।

घटना 10 मई की दोपहर की है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला की डॉक्टर योगेश दोपहर करीब एक बजे लंच करने क्लिनिक से घर आए थे। इस दौरान कुछ बदमाश कथित तौर पर मरीज के अटेंडेंट बनकर डॉक्टर के साथ उनके घर में घुस गए. आरोप है कि उन्होंने डॉक्टर के हाथ पैर बांधे और बेल्ट से उनका गला घोंट दिया. इसके बाद आरोपी घर से कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

डॉक्टर की पत्नी घटना के वक्त घर में नहीं मौजूद थीं। शाम साढ़े छह बजे जब वो घर लौटीं तो रसोई में पति का शव हाथ-पैर बंधे हुए मिला. उनके पालतू कुत्तों को बाथरूम में लॉक कर दिया गया था. घर में तोड़फोड़ और लूटपाट के निशान भी मिले

आरोपियों की तलाश के लिए दिल्ली पुलिस ने टीमें बनाई हैं. आसपास के बाकी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस की दो टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।

 

 

 


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…