• April 1, 2023

6 माह के मासूम को सोते में से उठाकर नदी में फेंका, डूबने से मौत, हत्या की आशंका

6 माह के मासूम को सोते में से उठाकर नदी में फेंका, डूबने से मौत, हत्या की आशंका

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी में 6 माह के मासूम शव निकाला गया है। पुलिस ने बताया कि इस बच्चे के माता पिता ने एक दिन पहले चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह गोताखोरों ने बच्चे का शव नदी से निकाला। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर ने बताया कि हिर्री निवासी दिलीप यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका 6 माह का बच्चा नगपुरा से 30-31 मार्च की रात चोरी हो गया है। दिलीप की पत्नी मालती यादव डिलीवरी के बाद से अपने मायके नगपुरा में रह रही थी। डिलीवरी के बाद वहीं रहकर इलाज करा रही थी। 31 मार्च की रात करीब तीन बजे मालती शौच के लिए उठी तब उसका बेटा सिद्धार्थ यादव सो रहा था। इधर मालती अपनी मां मुन्नी बाई के साथ शौच के लिए चली गई। इसके बाद लौटकर देखा तो उसका बच्चा बिस्तर पर नहीं था। मालती ने बच्चे को आसपास खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। इसके बाद उसने अपनी मां और भाई हीरेंद्र यादव को इसकी जानकारी दी। जब बच्चे का पता नहीं चला तो उन लोगों ने नगपुरा चौकी जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। इसके बाद शनिवार सुबह बच्चे का शव शिवनाथ नदी में मिला।
पुलिस ने जांच के लिए बनाई स्पेशल टीम: दुर्ग एसपी ने इस मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई है। टीम परिजनों और गांव में पूछताछ कर रही है। एक मासूम बच्चे को कौन मारने की साजिश रच सकता है।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…