• August 1, 2023

दीपक जैन मिले बाकलीवाल से, आमदी मंदिर वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया

दीपक जैन मिले बाकलीवाल से, आमदी मंदिर वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस।न्यूज

वार्ड क्रमांक 24 के छाया पार्षद व ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक जैन पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष राजकुमार पाली के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 24 आमदी मंदिर के लोगों ने वार्ड की समस्याओं से दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल को अवगत कराया वार्ड में सुलभ शौचालय की मांग की गई सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि वार्ड क्रमांक 24 में एक राशन दुकान की आवश्यकता है क्योंकि बीपीएल कार्ड धारकों की संख्या आंधी मंदिर की तरफ ज्यादा है इसको विशेष ध्यान में रखते हुए वार्ड वासियों ने महापौर से अनुरोध किया कि एक और राशन दुकान उस वार्ड में खोला जाना चाहिए एवं मंदिर के चबूतरा के निर्माण हेतु भी प्रोफेशनल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक जैन व राजकुमार पाली ने महापौर से अपील की वार्ड क्रमांक 24 में बच्चों के खेलने के लिए एवं बुजुर्गों के व्यायाम करने के लिए बमलेश्वरी उद्यान हैं जो कि अभी अच्छी अवस्था में नहीं है जिसके संधारण के लिए भी महापौर से अपील की गई महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि जब से राज्य में कांग्रेस की सरकार आई है दुर्ग का चौमुखी विकास हुआ है और हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को भी ध्यान में रखा गया है और वार्ड 24 काफी विशेष ध्यान रखा जाएगा| और भी कई मूलभूत सुविधाओं की कमी वार्ड क्रमांक 24 आमदी मंदिर में है, इस बारे में महापौर को बताया गया और उन्होंने त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित भी किया।


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…