• October 26, 2023

भाजपा ने एक गरीब, आम आदमी और किसान को टिकट देकर मान बढ़ाया : दीपेश साहू

भाजपा ने एक गरीब, आम आदमी और किसान को टिकट देकर मान बढ़ाया : दीपेश साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भाजपा ने बेमेतरा से एक गरीब, आम आदमी और किसान दीपेश साहू को टिकट दिया है। साहू समाज से आने वाले दीपेश को टिकट मिलने के बाद से पूरे बेमेतरा में खुशी की लहर है। साहू समाज ने भी भाजपा के इस फैसले का खुलकर समर्थन किया है। इसके साथ ही बेमेतरा में स्थानीय और बाहरी को लेकर खमासान शुरू हो गया है। दीपेश स्थानीय चेहरा हैं। उनके सामने कांग्रेस ने आशीष छाबड़ा को टिकट दिया है। जिसे शुरू से ही बाहरी बताया जा रहा है। छाबड़ा वर्तमान विधायक हैं, लेकिन उनकी कार्यप्रणाली को लेकर शुरू से स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। दीपेश के मैदान में आते ही लोगों ने खुलकर उनका समर्थन शुरू कर दिया है। टिकट मिलने के बाद दीपेश ने ट्राई सिटी से विशेष बात की। दीपेश ने कहा कि भाजपा ने एक छोटे से कार्यकर्ता एक किसान पर विश्वास जताया है। वे पूर्व मेहनत करेंगे और पार्टी को ये सीट जीतकर दिखाएंगे।

टिकट की घोषणा के बाद उनके ऑफिस मे लगातार बधाई देने वाले पहुंच रहे थे। उन्होंने कहा कि कही पार्टी कांग्रेस प्रत्याशी को न बदले दे। इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी का नाम देर से घोषित किया।  उनका कहना था पार्टी ने जिस विश्वास से पार्टी ने उन पर भरोसा किया है। उस पर वे खरा उतर कर पार्टी को विजय दिलाएंगे, पार्टी ने किसानों, मजदूर के हितों को ध्यान में रखते हुए टिकट दिया है। पार्टी ने जैसे नरेंद्र मोदी चाय बनाने वाले पर विश्वास किया,पश्चिम बंगाल में बर्तन धोने वाली को टिकट दिया, ईश्वर साहू को साजा से, उसी तरह किसान पुत्र दीपेश साहू को टिकट देकर अपनी रीति नीति का पार्टी ने परिचय कराया है।

आइए जानते हैं दीपेश साहू ने क्या कहा

 

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, रिपोर्टर बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…