• December 7, 2023

विधायक देवेन्द्र यादव सहित 9 लोगों को कोयला घोटाला मामले में कोर्ट का नोटिस

विधायक देवेन्द्र यादव सहित 9 लोगों को कोयला घोटाला मामले में कोर्ट का नोटिस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

प्रदेश के सबसे चर्चित कोयला घोटाला मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय सहित 9 अन्य को कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। मामले में जेल भेजे गए निलंबित पूर्व आईएएस रानू साहू, समीर विश्नोई,  शिवशंकर नाग, संदीप नायक, दीपेश टांक, सुनील अग्रवाल, सूर्यकांत तिवारी और निखिल चंद्राकर की वीडियो कॉफेसिंग के जरिए सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में अब इस प्रकरण की अगली सुनवाई 6 जनवरी को होगी। बताया जाता है कि बल की कमी के चलते जेल से कोर्ट में पेशी के अलावा सुनवाई के लिए वीडियो कॉफेंसिंग में भी उपस्थित नहीं हो रहे थे। ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय के आपत्ति जताने पर अदालत ने इसे संज्ञान में लेते हुए जेल से तुरंत वीडियो कॉफेंसिंग में उपस्थित करने का आदेश दिया। इसके तत्काल बाद शाम 4 बजे सभी के उपस्थिति दर्ज कराने पर सुनवाई हुई।

तीसरी बार नोटिस :

कोयला घोटाले में तीसरी बार फिर विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, अनुराग चौरसिया, मनीष उपाध्याय, कैलाश तिवारी समेत अन्य को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही सभी को कोर्ट में उपस्थिति दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। बताया जाता है कि इसके पहले जारी किए गए नोटिस की तामिली नहीं होने के कारण कोर्ट ने फिर नोटिस जारी किया है। साथ ही 6 जनवरी को उपस्थिति दर्ज कराने कहा है। देवेंद्र पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज है। नोटिस भेजने के बाद भी वे कोर्ट की प्रोसिडिंग में शामिल नहीं हो रहे हैं। अन्य आरोपी भी न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे हैं।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…