• August 9, 2023

देवकर में सहकारी बैंक का नया भवन बनेगा, चौबे ने किया भूमिपूजन

देवकर में सहकारी बैंक का नया भवन बनेगा, चौबे ने किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

देवकर नगर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग शाखा देवकर में नवीन भवन निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री रविन्द्र चौबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र साहू जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग ने की। देवकर सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष झग्गर राम देवांगन की उपस्थिति में हुआ। स्कूल शिक्षा,सहकारिता मंत्री रविंद्र चौबे ने बीते मंगलवार को देवकर में ज़िला सहकारिता केंद्रीय बैंक के नवीन भवन का भूमि पूजन किया।।इस अवसर पर अध्यक्ष ज़िला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग श्री राजेंद्र साहू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नगर पंचायत,श्रीमती जात्री बिहारी साहू, अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति देवकर, जनप्रतिनिधि,संगठन पदाधिकारीएकृषक और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सहकारिता मंत्री ध्रुव रविंद्र चौबे ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के साथ किसानों के लिए कई लाभकारी योजनायें संचालित कर रही है ।किसानों की कर्जा माफ़ी से लेकर सरकार किसानों को उनके फसल का उचित दाम भी दे रहे है। जिससे किसानों की कृषि कार्य में और रूचि बढ़ी है। सहकारिता बैंक भी किसानों को ऋण देने का काम कर रही है। गोधन न्याय योजना से ग्रामीणों और किसानों की जेब में पैसा आया हैं। उन्होंने किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि इन पाँच सालों में सरकार ने कई हितकारी योजनाए चलाई है जिसका लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है।नये सहकारी केंद्रीय बैंक भवन बन जाने से ग्रामीण और किसानों को काफ़ी सुविधा होगी।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर, बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,

 

 


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…