• September 14, 2023

चीफ़ जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया धमतरी जिला न्यायालय का औचक निरीक्षण

चीफ़ जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया धमतरी जिला न्यायालय का औचक निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज। धमतरी

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने बुधवार की शाम बरसते पानी मे धमतरी के जिला न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। उनके द्वारा न्यायालय परिसर के समस्त कक्षों, पार्किंग, गार्डन, अधिवक्ताओं व पक्षकारों हेतु उठने-बैठने की व्यवस्था इत्यादि का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश केएल चरयाणी उपस्थित थे।

न्यायालय की अधोसंरचना पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण में गार्डन, न्यायालय की अधोसरंचना, साक्षी कक्ष, किलकारी और दुग्धपान कक्ष का उचित रख-रखाव पाने पर तारीफ की और उचित रख रखाव हेतु निरन्तर प्रयास करने कहा। मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से भी चर्चा की व उनकी समस्याएं सुनी। मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने बताया कि अतिरिक्त अधिवक्ता कक्ष की निर्माण की मांग से सम्बंधित प्रस्ताव उच्च न्यायालय से स्वीकृत होकर आवश्यक कार्यवाही हेतु राज्य शासन को भेजा जा चुका है। मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने अधिवक्ताओं से कहा कि पक्षकारों को शीघ्र न्याय प्राप्त हो इस सम्बंध में सभी लोगो का पूरा प्रयास रहना चाहिए। जिले के जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के एल चरयाणी से लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। पुराने प्रकरणों को भी प्राथमिकता के साथ निराकृत करने हेतु निर्देशित किया। मुख्य न्यायाधीश ने निर्देशित किया कि पुराने लम्बित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण का प्रयास किया जाए। औचक निरीक्षण में उनके साथ रजिस्ट्रार जनरल श्री अरविन्द कुमार वर्मा तथा एडिशनल रजिस्ट्रार कम पीपीएस एमटीएलएन सुब्रहमन्यम, जिला प्रशासन की ओर से एडीएम जी आर मरकाम, एसएसपी मधुलिका सिंह भी उपस्थित रहे।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…