• November 22, 2022

खरीदी केंद्रों में अब शुरू हुई धान की आवक, 10 लाख मीट्रिक टन की हो चुकी खरीदी, इधर दूसरे प्रदेशों के धान खपाए जाने की आशंका बढ़ी

खरीदी केंद्रों में अब शुरू हुई धान की आवक, 10 लाख मीट्रिक टन की हो चुकी खरीदी, इधर दूसरे प्रदेशों के धान खपाए जाने की आशंका बढ़ी

ट्राईसिटी एक्सप्रेस

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी जारी है। 1 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी को लेकर अब जाकर किसान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। शुरुआती 15 दिनों में केेंद्रों में सन्नाटा पसरा रहा। आधी अधूरी तैयारी और समय से पहले इस बार राज्य शासन ने धान की खरीदी शुरू कर दी। पिछले 21 दिन में 10 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। दावा है कि किसानों को 2100 करोड़ से अधिक की राशि भुगतान की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए उठाव चल रहा है। अब तक 4 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव समितियों से किया जा चुका है। सरकार द्वारा इस वर्ष 110 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन का अनुमान है। हालांकि केंद्रों में अब भी बड़ी मात्रा में धान जाम है। मिलर्स ने कई जगहों पर धान का उठाव शुरू नहीं किया है।  टोकन तुंहर हाथ एप  का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, लेकिन किसान इसे लेकर रूचि नहीं दिखा रहे हैं। किसानों को ऑनलाइन टोकन जारी करने इस एप को लॉन्च किया गया है। 20 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से खरीदे जाने का दावा किया गया है।


Related News

चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब ज़्यादा दिन सच दबा नहीं सकती

चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ में अवैध नशे की खेती के लगातार हो रहे खुलासों ने शासन-प्रशासन की…
राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में हुई

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में संपन्न…
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली ज़िंदगी, कच्चे मकान से पक्के घर तक

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली ज़िंदगी, कच्चे मकान से पक्के घर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक वरदान…