• November 28, 2023

गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व में शामिल हुए महापौर धीरज बाकलीवाल

गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व में शामिल हुए महापौर धीरज बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

-महापौर ने श्री गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर शहर व प्रदेश की खुशहाली की कामना

दुर्ग/27 नवंबर/ आज श्री गुरुनानक जयंती के अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल श्री गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व पर स्टेशन रोड स्थित गुरूसिंग सभा गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री गुरुनानक जयंती के अवसर पर सभी भक्तो के साथ लाइन में रहकर महापौर धीरज बाकलीवाल ने गुरूग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल ने सिख समाज के सेवा भाव की प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए बड़ा पवित्र दिन है।आज इस विशेष अवसर पर देश व दुनिया मे केवल सिख समाज बल्कि अन्य समाज के लोग भी गुरुद्वारा में आते है और मत्था टेकते है।श्री गुरुनानक जी का आशीर्वाद लेते है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा देश व धर्म को बचाने के लिए सिख गुरुओं ने बलिदान दिया।इस अवसर पर महापौर ने सभी को श्री गुरुनानक देव के 554वें प्रकाश पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर संदीप वोरा,संजय कोहले,फतेह सिंह भाटिया,अरविंदर खुराना,मनदीप सिंह भाटिया,विकास यादव के अलावा इंदरपाल भाटिया मौजूद रहें।उन्होंने कहा कि गुरूनानक जयंती पूरे मानवता का प्रकाश पर्व है। गुरूनानक जी ने संदेश दिया कि पूरे संपूर्ण जगत का स्वामी एक है, सभी उसी के बंदे हैं।खालसा पंथ की सबसे बड़ी विशेषता है सेवा। सिख समाज पूरे विश्व में सेवा कार्यों के नाम से जाना जाता है।उन्होंने लंगर में शामिल होकर सभी के साथ मिलके प्रसाद ग्रहण किया।साथ ही सिख समाज के पदाधिकारियों ने महापौर और उनके साथियों को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।

 


Related News

पुरानी रंजिश एवं विवाद को लेकर आरोपी ने युवक के सिर पर भारी वस्तु से किया जानलेवा हमला

पुरानी रंजिश एवं विवाद को लेकर आरोपी ने युवक के सिर पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। दिनांक 21.11.2026 को प्रार्थिया पूर्णिमा बंजारे पति कमलेश बंजारे उम्र 31 साल…
महानदी स्कूल में एचआईवी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नाटक एवं गायन के माध्यम से छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश, रेड रिबन क्लब एवं रेडक्रॉस के तत्वावधान में विद्यार्थियों को दी गई संक्रमण, बचाव और उपचार की जानकारी

महानदी स्कूल में एचआईवी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नाटक एवं गायन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, एचआईवी/एड्स से संबंधित भ्रांतियों को…
नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना

नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। जिले में औषधीय फसलों के उत्पादन एवं लघु वनोपज संग्रहण से जुड़े…