• June 24, 2025

कांग्रेस द्वारा कल किया जाएगा दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव, 10463 सरकारी स्कूलों को बंद करने की निर्णय के खिलाफ

कांग्रेस द्वारा कल किया जाएगा दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव, 10463 सरकारी स्कूलों को बंद करने की निर्णय के खिलाफ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

राज्य की भाजपा सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में नया सेटअप के नाम पर किए जा रहे *युक्तियुक्तकरण* से 10463 स्कूल सीधे तौर पर बंद कर दिए जाने के निर्णय के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल, भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के संयुक्त नेतृत्व में जिले के वरिष्ठ नेतागण और जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में कल दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा ।
*जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर* ने कहा कि 10463 सरकारी स्कूल बंद करने के तुगलकी फरमान से प्रदेश के लगभग 45000 से भी अधिक शिक्षकों का पद समाप्त हो जाएंगे, शिक्षकों के साथ-साथ स्कूलों में कार्यरत रसोइयों, चपरासी, स्वीपर ,महिला सहायता समूह सहित युवाओं के रोजगार पर प्रभाव पड़ेगा वो बेरोजगार हो जाएंगे l
इस युक्तियुक्तकरण से खासकर, गरीब, अनुसूचित क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक स्तर पर प्रभाव पड़ेगा
राज्य सरकार के इस रोजगार विरोधी नीति के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा *”शिक्षा-न्याय”* आंदोलन के तहत कल दुर्ग में विशाल घेराव प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें जिले के कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।

 


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…