• August 12, 2024

रुआबांधा में आपसी रंजिश के कारण युवक के घरघुसकर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

रुआबांधा में आपसी रंजिश के कारण युवक के घरघुसकर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग-भिलाई में गुंडे-बदमाशों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्हें पुलिस का तनिक भी भय नजर नहीं आ रहा है।​ भिलाईनगर थाना अंतर्गत रुआबांधा में पारस उर्फ बिट्टू मंडल (25 वर्ष) ने आपसी रंजिश के चलते रुआबांधा बस्ती निवासी दुर्गेश जोशी के घर घुसकर उस पर प्राणघातक हमले का प्रयास किया। आरोपी ने आरीनुमा चाकू से दुर्गेश पर हमला किया। घटना 10 अगस्त की रात करीब साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध  धारा 296, 333, 109 बीएनएस, 25, 27 आर्म्स के तहत अपराध दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पारस के खिलाफ भिलाई नगर थाने में मारपीट एवं अन्य कुल 16 अपराध पंजीबद्ध हैं । वह निगरानीशुदा बदमाश है। रुआबांधा क्षेत्र के लोग उससे हर समय भयभीत रहते हैं। लगातार उसे लेकर शिकायत की जा रही थी। लेकिन पुलिस को चकमा देकर वह हर बार भाग जा रहा था। पुलिस ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर उसे पकड़ा।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…