• May 8, 2025

पटरी पार बुधवारी बाजार में महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, कहा- बाजार में पानी,प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं में होगा सुधार

पटरी पार बुधवारी बाजार में महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, कहा- बाजार में पानी,प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं में होगा सुधार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत पटरी पार साकेत कालोनी व स्थित बड़े और व्यस्त बुधवारी बाजार में आज महापौर श्रीमती अल्का बाघमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने बाजार में लगभग 20 लाख रु की लागत से पेवर ब्लॉक और चीजों के लिए जितनी भी राशि लगेगी वह किया जाएगा वॉल पेनटिंग,प्रकाश व्यवस्था के अलावा बोर को जल्द सुधारने सहित बाजार क्षेत्र में पानी की व्यवस्था बेहतर करने के साथ अन्य सुविधा और बेहतर व्यवस्था का जायजा लिया।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाजार में सभी जरूरी सुविधाएं जल्द से जल्द मुहैया कराई जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पटरीपार के सबसे बड़ा और स्वच्छ बाजार बुधवारी बाजार दुर्ग शहर का सबसे प्रमुख और पटरीपार का बड़ा बाजार है। यहां स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। बाजार में पॉलीथिन के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। दुकानदारों के पास कचरा निपटान के लिए डस्टबिन उपलब्ध हैं और ठेले वालों को हाथों में दस्ताने पहनने का निर्देश है।

पूर्व पार्षद अरुण सिंह ने कहा रात में भी सुरक्षित और सक्रिय यह बाजार रात 11 से 12 बजे तक भी सक्रिय रहता है। इस दौरान स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रहती है। बाजार में महिलाओं के लिए भी सुरक्षित माहौल है, जिससे वे निडर होकर खरीदारी कर सकती हैं।

स्थानीय लोगों की सहभागिता निरीक्षण के दौरान प्रभारी निलेश अग्रवाल, शेखर चंद्राकर, अरुण सिंह,मनमोहन शर्मा, प्रीतम गोलू, अभय राहुल, अनूप,निखिल शर्मा अमन समेत अन्य क्षेत्रवासी भी उपस्थित थे। सभी ने बाजार की स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखने में अपना सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।

महापौर ने कहा कि बाजार में सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही, व्यापारियों और ग्राहकों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि यह बाजार सुरक्षित और स्वच्छ बना रहे।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…