• May 9, 2025

भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, अरुण वोरा ने भी बढ़ाया वीरों का मान

भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, अरुण वोरा ने भी बढ़ाया वीरों का मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सम्मान देने हेतु रायपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा आज भव्य ‘जय हिंद तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। इंदिरा गांधी चौक से जय स्तंभ चौक तक निकाली गई इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान राजधानी में ‘भारतीय सेना ज़िंदाबाद’ और ‘जय हिंद’ के नारों से गगन गूंज उठा।

इस गरिमामयी आयोजन में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने भी सहभागिता की और वीर जवानों को सलामी दी। पूर्व महापौर आर. एन. वर्मा भी वोरा के साथ में मौजूद रहे।

इस अवसर पर वोरा ने भावुक शब्दों में कहा: हमारी सेना ने पहलगाम में हुई 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या के लिए पाकिस्तान को उसके ही घर में घुसकर वो जवाब दिया है, जिसे इतिहास लंबे समय तक याद रखेगा। और अगली ही रात, पाकिस्तान ने 15 शहरों को निशाना बनाने की साज़िश रची — तब हम अपने घरों में निश्चिंत नींद सो रहे थे। क्योंकि हमारी सरहद पर जवान ज़िम्मेदारी ओढ़े खड़े थे।

हर एक हिंदुस्तानी, हमारी सेना के प्रति सदैव ऋणी रहेगा। आज समय है कि हम सब आंख मूंदकर अपने जवानों पर विश्वास करें। वे न केवल सीमा पर, बल्कि देश के हर नागरिक के दिल में बसे हुए हैं। उनका पराक्रम, त्याग और साहस हमें गर्व से भर देता है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की तिरंगा यात्राएं केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सेना के सम्मान का प्रतीक हैं। तिरंगा यात्रा की शुरुआत कालीबाड़ी स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर हुई। कोतवाली चौक, मालवीय रोड से होती हुई यात्रा जब जय स्तंभ चौक पहुंची, तब देशभक्ति के रंग में रंगे हजारों लोग तिरंगे के नीचे एकजुट दिखे।


Related News

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं…
विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस के अवसर पर आज मुख्य चिकित्सा एवं…
जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें : कलेक्टर ममगाईं

जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारियों की…