• May 9, 2025

बोरसीभाठा में बनेगा ऑक्सीजोन विधायक गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण

बोरसीभाठा में बनेगा ऑक्सीजोन विधायक गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में ऑक्सीजोन बनाया जायेगा, विधायक गजेन्द्र यादव ने डीएफओ के साथ स्थल निरिक्षण किया इस दौरान बोरसीभांठा में रिक्त भूमि पर हरियाली का दायरा बढ़ाने वृहद स्तर पर पौधारोपण करने तैयारी करने निर्देश दिए, साथ ही नगर सेनानी कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया जायेगा। इस दौरान डीएफओ दीपेश कपिल ने वन विभाग के नर्सरी में में तैयार किये जा रहे पौधों की जानकारी दिए।
बारिश का सीजन आते ही शहर में हरियाली का क्षेत्र बढ़ाने को लेकर वन विभाग द्वारा काम किया जा रहा है ताकी दिनोंदिन बढ़ रहे शहर के तापमान को नियंत्रित किया जा सके। दुर्ग शहर में पौधारोपण हेतु स्थल को चिन्हित कर तैयारी की जा रही है जहाँ बारिश प्रारंभ होते ही पौधारोपण किया जायेगा। शहर में ऑक्सीजोन स्थापित होने से तापमान पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा।
वन विभाग के अधिकारी ने बताया की जिले की नर्सरी में विभाग की ओर से पौधों को तैयार किया जा रहा है। जिनका वितरण बरसात के समय किया जाएगा। विभाग की ओर से भी पौधे लगाए जाएंगे। दुर्ग को ग्रीन सिटी बनाने के उद्देश्य से कार्ययोजना बनाकर पौधा रोपण करने कवायद की जा रही है। ठगड़ा बांध के दूसरे छोर बोरसी भांठा की ओर लगभग 10 एकड़ और नगर सेना कार्यालय परिसर में लगभग 3 एकड़ रिक्त भूमि पर पौधों की संख्या बढ़ाकर ऑक्सीजोन बनाने के लक्ष्य के साथ हजारों की संख्या में छायादार और फलदार पौधा लगाने पर काम किया जा रहा है। अभियान में सामाजिक संगठन और आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित किया जाना। शहर पेड़ की छाँव और आनंदित वातावरण होगा तो वाहनों के प्रदुषण की रोकथाम भी होगा।


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…