• May 9, 2025

मनरेगा में मजदूरी के मानव दिवस बढ़ाने की मांग को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 14 मई तक नहीं बढ़ाया तो 16 मई को ग्रामीणों के साथ बड़ा प्रदर्शन 

मनरेगा में मजदूरी के मानव दिवस बढ़ाने की मांग को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 14 मई तक नहीं बढ़ाया तो 16 मई को ग्रामीणों के साथ बड़ा प्रदर्शन 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग आज जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में जिले से आए कांग्रेस जनों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर मनरेगा में मजदूरी के मानव दिवस बढ़ाने की मांग की गई ।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा मनरेगा में 42 लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य किया था । लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले वर्ष इसे घटकर 32 लाख मानव दिवस कर दिया गया था । और वर्तमान वित्त वर्ष 2025 26 में इसे और घटकर 18 लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य दिया गया है, जो कि केवल 35 प्रतिशत हो जाता है । जो ग्रामीण मजदूरों के आजीविका को प्रभावित करता है । जबकि जिले में सक्रिय मनरेगा मजदूरों की संख्या लगभग डेढ़ लाख है । इस कारण केवल दस हजार मजदूरों को मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों में काम मिल रहा है। अन्य वर्षो की तुलना में इस समय 40 से 50000 मजदूर जिले में मनरेगा में कार्यरत होते थे । मनरेगा में कार्य कर मजदूरी से ग्रामीण खेती किसानी और अन्य कार्य करते थे । उनके आगे रोजगार का संकट हो रहा है , बेरोजगारी के चलते मजदूरों को घर परिवार छोड़कर अन्य राज्यों में रोजगार के लिए पलायन करना पड़ता है । इस लिए मांग की जाती है 14 मई तक मनरेगा के मानवदिवस को 42 लाख किया जाए । अगर नहीं किया जाता तो जिले के ग्रामीण और किसान, मजदूर अपनी मजदूरी की सामग्री झौआ, टोकना, घमेला लेकर जिला कलेक्ट्रेट में 16 मई को बड़ा प्रदर्शन करेंगे ।

आज ज्ञापन देने वालों में पूर्व धमधा नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव गुप्ता, जामवंत गजपाल, हीरा वर्मा, जिला पंचायत सदस्य उषा सोनवानी , विक्रांत अग्रवाल, प्रकाश ठाकुर, उमेश साहू, विशाल देशमुख, मन्नू यादव, उमेश बंजारे, कृष्णा देवांगन, संतलाल बंजारे, मुकेश साहू, कलीम खान, धरम बर्रे, प्रदीप चंद्राकर, सुनीति यादव, कमलेश साहू ,किशोर यादव, लोकेश साहू, रविंद्र यादव, अभिनव बघेल, चांद खान, उमाकांत चंद्राकर, रज्जाक भाई ,प्रदीप चंद्राकर, अलाउद्दीन, प्रवक्ता नासिर खोखर,आनंद ताम्रकार, सौरभ ताम्रकार, मोहित वाल्दे , हेमा साहू सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…