• May 12, 2025

महाराणा प्रताप जी की 485वीं जयंती कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए

महाराणा प्रताप जी की 485वीं जयंती कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग राजपूत क्षत्रिय चेतना विकास संघ द्वारा आयोजित महाराणा प्रताप जी की 485वीं जयंती कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की शौर्यगाथा का स्मरण किया।
महाराणा प्रताप जी का त्याग, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति उनका अपार समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। ऐसे महापुरुषों की जयंती मनाना हमें अपने कर्तव्यों और मूल्यों की पुनः याद दिलाता है।

इस अवसर पर दुर्ग महापौर श्रीमती अल्का बाघमार जी, राजपूत समाज अध्यक्ष श्री जगरूप सिंह ,अजीत सिंह शिवेन्द्र सिंह, श्रीमती ममता सोनी श्रीमती नीलम सिंह अरुण सिंह अजय सिंह कमलेश सिंह कृष्णा सिंह, पार्षद नीलेश अग्रवाल चन्द्रशेखर चंद्राकर, पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


Related News

धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों को होगी परेशानी

धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों को…
 धान खरीदी की तैयारियों का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने लिया जायजा, डूंडा और देवरबीजा केंद्रों का किया निरीक्षण

 धान खरीदी की तैयारियों का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने लिया जायजा, डूंडा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, जिले में बनाए गए 159 उपार्जन केंद्र

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…