• May 14, 2025

स्वामी आत्मानंद स्कूल की धरना साहू ने 91.4% लेकर शहर को किया गौरांवित,सच्ची लगन और मेहनत की जाए तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है

स्वामी आत्मानंद स्कूल की धरना साहू ने 91.4% लेकर शहर को किया गौरांवित,सच्ची लगन और मेहनत की जाए तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई।

खम्हरिया के स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा ने 91.4% लेकर शहर को गौरांवित किया। मुकेश चंद्राकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई,महापौर नीरज पाल,धर्मेंद्र यादव,राजेंद्र साहू महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी,महेंद्र साहू पूर्व पार्षद,प्रवीण साहू वार्ड अध्यक्ष ने उनके घर जाकर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और स्कूल, बल्कि पूरे वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

इस शानदार सफलता पर मुकेश चंद्राकर ने कु.धरना साहू के घर जाकर उन्हें बुके, मिठाई भेंट कर बधाई दी। उन्होंने कु.धरना साहू की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कु.धरना साहू को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे की पढ़ाई के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

मुकेश चंद्राकर ने कहा की ‘स्वामी आत्मानंद स्कूल भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार की दूरदर्शी पहल है, जो गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान कर रही है।कु.धरना साहू की उपलब्धि इस योजना की सफलता का जीवंत प्रमाण है।


Related News

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं…
विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस के अवसर पर आज मुख्य चिकित्सा एवं…
जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें : कलेक्टर ममगाईं

जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारियों की…