• May 15, 2025

एमआईसी प्रभारी के पुत्र रियांस ने 10 वीं परीक्षा में स्कूल के टाप में बनाई जगह, 95.8 प्रतिशत अंक अर्जित किए

एमआईसी प्रभारी के पुत्र रियांस ने 10 वीं परीक्षा में स्कूल के टाप में बनाई जगह, 95.8 प्रतिशत अंक अर्जित किए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज


दुर्ग । नगर निगम के एम.आई.सी. प्रभारी नरेन्द्र बंजारे के होनहार पुत्र रियांस बंजारे ने सीबीएसई कोर्स में 10 वीं की परीक्षा में स्कूल में टाप विद्याथियों के बीच जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। रियांस बंजारे श्री शंकराचार्य विद्यालय हुडको भिलाई में अध्ययनरत है स्कूल प्रबंधन ने 10 वीं परीक्षा में टाप स्थान हासिल करने वालों की सूची जारी की है। जिसमें रियांस बंजारे ने 95.8 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे क्रम में अपना स्थान बनाया है। रियांस बंजारे साफ्टवेयर के क्षेत्र में एआई इंजीनियर बनने की इच्छा रखते हैं। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार रियांस बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गहरी रुचि रखते हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता नरेन्द्र बंजारे माता भारती बंजारे व गुरुजनों के साथ स्कूल प्रबंधन को दिया है। रियांस को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वार्ड में खुशी का माहौल है। यहां गौरतलब है कि अमूमन राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय लोगों के विषय में यह बहुत कम ही देखने का मिलता है कि परिवार में बच्चे भी पढ़ाई के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें लेकिन एम.आई.सी. प्रभारी व शहर के लोकप्रिय भाजपा नेता नरेन्द्र बंजारे राजनीति में सक्रिय होने के साथ साथ परिवार में संस्कार को भी आगे बढ़ाने में सफल रहे हैं।


Related News

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं…
विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस के अवसर पर आज मुख्य चिकित्सा एवं…
जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें : कलेक्टर ममगाईं

जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारियों की…