• August 13, 2024

हर घर तिरंगा अभियान का आगाज: हम संकल्प लें कि हर घर, हर गली में तिरंगा फहराएं

हर घर तिरंगा अभियान का आगाज: हम संकल्प लें कि हर घर, हर गली में तिरंगा फहराएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। देश व्यापी अभियान तिरंगा रैली निगम क्षेत्र में सोमवार को निकाली गई।स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देश के सम्मान में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत नगर निगम द्वारा शहर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली नगर निगम कार्यालय से प्रारंभ होकर पटेल चौक, जिला हॉस्पिटल,स्टेशन रोड,ग्रीन चौक से राजेन्द्र पार्क होते हुए मालवीय नगर से जेल चौक गौरव पथ से होते हुए निगम कार्यालय पर समापन हुआ।समापन के बाद शपथ दिलाई गई।तिरंगा रैली में महापौर धीरज बाकलीवाल,यातायात डीएसपी सतीश ठाकुर,जावेद अली सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। शहरवासियों ने तिरंगा के सम्मान रैली का स्वागत किया।रैली में देशभक्ति नारो से शहर के मुख्य मार्ग गूंज उठा.जिससे पूरा शहर का माहौल देशभक्तिमय हो गया।स्वतंत्रता सेनानी के बलिदान से हमें आजादी मिली।महापौर धीरज बाकलीवाल ने तिरंगा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगे को हाथ में लेकर अंग्रेजों से स्वतंत्रता सेनानी लड़े।उन्हीं की बलिदान से आज हमें आजादी मिली है।आज उसी देशभक्ति में हम सब रंगे हैं।हम संकल्प लें कि हर घर, हर गली में तिरंगा फहराएं।इस अवसर पर वीपी मिश्रा,जावेद अली,विनोद मांझी,मोहितमरकाम,आर.के.बोरकर,शुभम गोइर,थान सिंह यादव,शोएब अहमद,प्रकाश अहीर,यातायात पुलिस निरीक्षक यशकरण दीप ध्रुव,टी.चौरसिया,उपनिरीक्षक परिहार,राठौर,सहायकउपनिरीक्षक रमेश कुमार दुबे, एक्का,नंदू यादव,चंद्रिका,सूरज सारथी सहित सैकड़ो बाइक रैली में शामिल थे।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि रैली राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में है।देश के नागरिक होने के नाते हमे राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए।उन्होंने अपील की है कि 15 अगस्त को घरों में तिरंगा लगाएं और दूसरो को भी अपने घरों में तिरंगा लगाने प्रेरित करें।

 


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…