• May 16, 2025

शहर नाला, नालियों की सफाई को लेकर व शहर से अतिक्रमण हटवाने निगम एक्टिव, महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने संभाला मोर्चा

शहर नाला, नालियों की सफाई को लेकर व शहर से अतिक्रमण हटवाने निगम एक्टिव, महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने संभाला मोर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम महापौर अल्का बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा,एमआईसी शेखर चन्द्राकर, शिव नायक,लीलाघर पाल,पार्षद मनोज सोनी के साथ खुद खड़े होकर क्षेत्र की नाली की सफाई कराई।

यह नाली कई महीनों से साफ नहीं की गई थी। महापौर ने सभापति श्याम शर्मा, एमआईसी टीम के साथ दीपक नगर वार्ड 23 क्षेत्र का दौरा कर क्षेत्र के आसपास नाली स्लैब को हटवाकर सफाई कराई। इसके बाद दीपक नगर के गलियों के अलावा दीपक नगर से स्टेशन जाने वाली मार्ग से गली न. 2,3,4,5 सहित विभिन्न गलियों का निरीक्षण करते हुए सफाई करवाई। महापौर ने कहा राजनीति नही कार्रवाही करने निकले है,भाजपा,कांग्रेस की बात नही सभी के अतिक्रमण हटाये जायेगे नही होगा कोई भेदभाव।

महापौर व सभापति ने दुकानदार से नाली के भीतर कचरा नही डालने की समझाइस के साथ जुर्माना राशि वसूल किया।उन्होंने कहा सभी दुकानदार कचरा डस्टबिन में डाले।सड़क पर बिल्डिंग निर्माण मटेरियल देख नाराजगी व्यक्त करते हुए जुर्माना की कार्रवाही के निर्देश दिए।

दीपक नगर क्षेत्र के दुकानदारों को व्यवस्थित ढंग से नाली क्षेत्र सीमा के अंतर्गत करने कहा। साथ ही कहा कि कब्जेधारी नोटिस के बाद भी नहीं हटे तो निगम कार्रवाई करेगी। महापौर अलका बाघमार ने नाली सफाई कार्य में बाधित स्लैब लगाने वालों को 24 घंटे में हटाने कहा।उन्होंने रेवा तालाब की सफाई करवाना के लिए अधिकारियों7 को निर्देश दिये। सुबह निरीक्षण के दौरान पार्षद संजय अग्रवाल,युवराज निकुंम,गुड्डी यादव, उपायुक्त मोहेंद्र साहू,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,उपअभियंता हरिशंकर साहू,उपअभियंता विनोद मांझी,शोएब अहमद सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…