• May 16, 2025

समाधान शिविर:जनसमस्याओं का हुआ निराकरण जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी,विधायक व महापौर ने शिविर का लिया जायजा

समाधान शिविर:जनसमस्याओं का हुआ निराकरण जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी,विधायक व महापौर ने शिविर का लिया जायजा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। सुशासन तिहार के तहत शास.प्राथमिक शाला बोरसी वार्ड क्रमांक 52 में सात वार्डो का एक साथ 16 मई को समाधान शिविर का आयोजन किया गया।महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने समाधान शिविर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी और मां सरस्वती के तैल्चचित्र में पूजा-अर्चना दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

समाधान शिविर में विधायक गजेंद्र यादव,महापौर श्रीमती अलका बाघमार,आयुक्त सुमित अग्रवाल,सभापति श्याम शर्मा,देवनारायण चन्द्राकर,काशीराम कोसरे,नीलेश अग्रवाल,मनीष साहू,शशि साहू, लीलाधर पाल,पार्षद संजय अग्रवाल,साजन जोसेफ,गुलशन साहू,बोरसी मंडल अध्यक्ष कौशल साहू के साथ राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की का जायजा लिया, विधायक एवं महापौर ने शिविर में पहुँचकर प्राप्त आवेदनों के समाधान की जानकारी विस्तार से ली और स्थानीय जनता से संवाद कर योजनाओं के प्रभाव के बारे में फीडबैक प्राप्त किया।इस दौरान अधिकारियों ने बताया की सुशासन तिहार में मिले विभिन्न विषयों के 938 आवेदनों में 935 आवेदनों का निगम द्वारा निराकरण किया गया है।

विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन को नई दिशा मिल रही है।शासन की मंशा है कि योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ हर जरूरतमंद तक पहुँचे। इसी सोच के तहत सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ अधिकारी और जनप्रतिनिधि के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और मौके पर ही उनका समाधान कर रहे हैं।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि यह शिविर केवल समस्या समाधान का मंच नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच भरोसे की एक नई कड़ी भी है।हमारी प्राथमिकता है कि आमजन को योजनाओं की जानकारी भी मिले और वे उनका लाभ भी उठाएं। राज्य सरकार हर वर्ग गरीब,महिला, युवा और बुजुर्ग के कल्याण के लिए संकल्पित है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सुशासन तिहार के माध्यम से शासन सीधे जनता के द्वार पहुँच रहा है।


Related News

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में रिसाली के बूथ क्रमांक 103 में हुआ आयोजन

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 138वीं…
राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज आंगनवाड़ी केंद्र सेक्टर-7 में ‘आंगन…
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में Ph.D. की उपाधि

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज ​दुर्ग/कांकेर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने शासकीय हाई स्कूल मंगहूर (विकासखंड दुर्गूकोंदल, जिला उत्तर…