• May 16, 2025

महापौर अलका बाघमार ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर बच्चों को कराया अन्नप्राशन

महापौर अलका बाघमार ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर बच्चों को कराया अन्नप्राशन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग  शासकीय प्राथमिक शाला वार्ड क्रमांक 52 बोरसी मे सुशासन तिहार के तहत महिला बाल विकास विभाग दुर्ग शहरी अंतर्गत गर्भवती महिलाओ की गोद-भराई व बच्चों का अन्नप्राशन महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा किया गया।इस अवसर पर आयुक्त सुमित अग्रवाल सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर,महिला बाल विकास प्रभारी श्रीमती शशि द्वारिका साहू,एमआईसी मनीष साहू,निलेश अग्रवाल,लीलाघर पाल,संजय अग्रवाल,साजन जोसफ मौजूद रहे।

महापौर ने इन हितग्राहीयों को आशीर्वाद प्रदान किया गया |
इसके अतिरिक्त शिविर स्थल मे 30 किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन जाँच भी किया गया।शिविर स्थल मे दुर्ग शहरी परियोजना से परियोजना अधिकारी तथा सभी सेक्टर सुपरवाइजर उपस्थित थे।

महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं का गोद भराई व नन्हे-मुन्हे बच्चो को अन्नप्राशन कराया साथ ही महापौर श्रीमती बाघमार ने कार्यक्रम में चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई।इन महिलाओं को फल, दूध और पोषण सामग्री भेंट की गई। साथ ही दो शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न हुआ। बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाकर स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

महापौर ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हमारा प्रदेश स्वस्थ प्रदेश हो। कहा कि नौनिहाल देश के भविष्य हैं। इसके लिए सरकार ने विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करने का बीड़ा उठाया है।

महापौर श्रीमती बाघमार ने कहा कि सरकार प्रत्येक शहर क्षेत्रों में इस कार्यक्रम के माध्यम से नौनिहालों को अन्नप्राशन कराया जा रहा है। इसके अलावा गर्भवतियों की गोद भराई कराई जा रही है,राज्य सरकार में विभिन्न योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सीधे आमजन को मिल रहा है। सरकार की मंशा है कि सभी का विकास हो।


Related News

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं…
विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस के अवसर पर आज मुख्य चिकित्सा एवं…
जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें : कलेक्टर ममगाईं

जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारियों की…