• May 16, 2025

महापौर ने कचरा डंप को लेकर उरला/बघेरा के नागरिकों से की चर्चा, कहा -कचरा का निष्पादन हेतु प्लांट लगाया जा रहा

महापौर ने कचरा डंप को लेकर उरला/बघेरा के नागरिकों से की चर्चा, कहा -कचरा का निष्पादन हेतु प्लांट लगाया जा रहा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत उरला वार्ड एवं बघेरा वार्ड के निवासियों द्वारा कचरा डंप करने के विरुद्ध बड़ी संख्या में नगर निगम का घेराव किया गया।इसको लेकर महापौर श्रीमती अल्का बाघमार द्वारा सभापति श्याम शर्मा व एमआईसी सदस्यों के साथ दोनो वार्ड के पार्षद सरस निर्मलकर व रेशमा सोनकर और आंदोलनकारी के प्रतिनिधि मंडल के साथ चर्चा में महापौर द्वारा वार्ड के नागरिको से चर्चा कर उक्त क्षेत्र में कचरा का निष्पादन हेतु प्लांट लगाया जा रहा है। वह कचरा डंप नहीं किया जा रहा बल्कि प्लांट लगाकर कचरे का निष्पादन किया जाएगा जिससे वार्ड क्षेत्र में बदबू की समस्या नहीं रहेगी और आग नहीं लगेगी।

महापौर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जो भी असमाजिक तत्व के लोग कचड़े के ढेर में आग लगा रहे उसकी जांच की जाएगी और कड़ी कार्यवाही की जाए।

इस दौरान एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे,शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,मनीष साहू,नीलेश अग्रवाल,काशीराम कोसरे,लीलाघर पाल, शशि साहू,पार्षद संजय अग्रवाल,गोविंद्र देवांगन,मनोज सोनी,सरस निर्मलकर,पूर्व पार्षद बृजलाल पटेल,चंद्रप्रकाश साहू,दीपा देवांगन,संतोष साहू व वार्ड वासी सहित स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,संभव जैन के अलावा अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…