• May 17, 2025

सुशासन समाधान शिविर महज दिखावाबाजी-धीरज

सुशासन समाधान शिविर महज दिखावाबाजी-धीरज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । नगर निगम के पूर्व महापौर व शहर के लोकप्रिय कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल ने सुशासन तिहार व समाधान शिविर को महज दिखावा निरूपित किया है। उन्होने कहा कि समाधान शिविरों में खाली पड़ी कुर्सियां इस बात का संकेत है कि जनता को इस तरह के आयोजन पर किसी भी की तरह का विश्वास नही है। निगम महापौर और आयुक्त को शहर के विकास की दिशा मेंं काम करना चाहिए।
श्री बाकलीवाल ने आगे कहा कि सुशासन तिहार में जमा होने वाले आवेदन ज्यादातर बुनियादी समस्याओं से जुडे हुए हैं। कोई बिजली समस्या से परेशान है कोई पानी तथा सडक नाली के निर्माण की मांग कर रहा है। वर्तमान में निगम के पास लाईट तक नही है। पेयजल संकट से निजात दिलाने बोरिंग की सामग्री की खरीदी भी नही की गयी है। सड़क व नाली निर्माण के लिए शासन से पैसा नही आ रहा है। श्री बाकलीवाल ने आगे कहा कि निगम महापौर का महासफाई अभियान तोडफ़ोड़ अभियान के रूप में तब्दील हो गया है। सफाई का काम ठप्प है लेकिन तोडफ़ोड़ बेधड़क जारी है इससे शहर की जनता भारी परेशान है श्री बाकलीवाल ने आगे कहा कि सुशासन तिहार और समाधान शिविर अपनी कमजोरी पर पर्दा डालने के लिए चलाया जा रहा है।जनता को भ्रमित कर के दिखावेबाजी की जा रही है।निगम महापौर शासन से राशि लाने में क मजोर साबित हो रही है। निगम में विकास कार्य का काम ठप्प हो गया है उन्होने आगे कहा कि पूर्व में स्वीकृत किये गये कार्य अभी तक शुरू नही किये गये हैं। यही नही पूर्व में संपन्न हो चुके विकास कार्यो का भुगतान भी नगर निगम अभी तक नही कर पायी है। श्री बाकलीवाल ने आगे कहा कि निगम महापौर और आयुक्त को शहर के विकास को आगे बढाने की दिशा में काम करने की जरूरत है शहर की जनता की परेशानियों को नजर अंदाज करने का काम मौजूदा परिषद कर रही है।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…