• May 18, 2025

तिरंगा यात्रा- विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा राष्ट्रहित में हम सब एकजुट, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में दुर्ग में तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा- विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा राष्ट्रहित में हम सब एकजुट, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में दुर्ग में तिरंगा यात्रा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के जवानों के साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर विधायक गजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में रैली में शहर के नागरिक, सामाजिक संस्था और भाजपागण बड़ी संख्या में शामिल हुए और हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता और वीर जवानों के जयकारे लगाते रहे। युवाओ की टोली डीजे में देशभक्ति गीत की धुन नाचते गाते हुए चलते रहे। शहीद चौक से पटेल चौक तक निकली रैली में विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार, सुरेंद्र कौशिक, सभापति श्याम शर्मा, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर, निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल उपस्थित रहे जिन्होंने नागरिकों को संदेश दिया की देश की सुरक्षा खातिर हम सब एकजुट रहे, हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश की सुरक्षा में तैनात भारतीय सैनिकों के साहस, शौर्य और पराक्रम के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें समाज के सभी वर्गो से बड़ी संख्या में नागरिको का सहभागिता देना उनके भीतर देशभक्ति व राष्ट्रहित की भावना को दर्शाता है की हम सब एक है। रैली में शामिल सभी धर्म, जाति, संप्रदाय के लोगो ने भारत माता की जयकारे लगाए हाथों में तिरंगा थामे रहे।
तिरंगा यात्रा में शामिल नागरिकों ने कहा की भारतीय सेना ने कश्मीर में निहत्थे भारतीय पर्यटको को धर्म के नाम पर हत्या करने वाले आतंकियों से बदला लेने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों को निस्तेनाबूत कर दिया। हम सभी अपनी सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं। आज का भारत नया भारत है, जो किसी भी दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है। मोदी सरकारn का नेतृत्व और भारतीय सेना के जवानो पर देश को पूर्ण पूर्ण विश्वास है उनके हाथों में देश सुरक्षित है।


Related News

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार, बूथ स्तर तक मजबूती का रोडमैप तैयार

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती…
15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क, पेयजल व स्वच्छता कार्यों को मिलेगी रफ्तार:-महापौर अलका बाघमार

15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में…
वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। किसान नेता, पूर्व विधायक एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष…