• May 18, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम जोरातराई व डुंडेरा वासियों को दी दो करोड़ रुपए की नवीन विकास कार्यों की सौगात

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम जोरातराई व डुंडेरा वासियों को दी दो करोड़ रुपए की नवीन विकास कार्यों की सौगात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिक निगम रिसाली के अंतर्गत जोरातराई में आयोजित नवीन विकास कार्यों की भूमि पूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर विधिवत पूजा अर्चना कर नवीन विकास कार्यों की सौगात दी जिसके अंतर्गत निम्न विकास कार्य वार्ड 37 जोरातरई बाग पारा मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य लागत राशि 65.56 रु लाख, जोरातरई स्कूल मे प्रथम तल निर्माण कार्य लागत राशि 56.29 रु लाख, आंगनबाडी एवं बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य लागत 19.47 रु लाख का भूमिपूजन व वार्ड क्रमांक 37 जोरातरई शीतला मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य लागत राशि 5.00 लाख रु, जोरातरई शासकीय प्राथमिक शाला मे अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य लागत राशि 29.95 लाख, का भूमिपूजन व बजरंग चौक जोरातरई मे ट्रांसफार्मर का लोकार्पण व वार्ड 35 डुंडेरा मे आंगनबाडी निर्माण कार्य अनुमानित लागत राशि 8.35 रु. लाख रूपये की आधार शीला रखी।*

साथ ही कार्यक्रम के दौरान मितानिन, आंगनबाडी, कार्यकर्ता सफाई कर्मचारियों व निःशुल्क सेवा करने वाले को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया

मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह भूमिपूजन केवल एक प्रक्रिया नहीं बल्कि नगर के समग्र विकास की दिशा में एक उठाया गया एक सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और हमरे प्रदेश की मुख्य श्री विष्णुदेव साय जी की मंशा है कि हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं मिले और हर गांव ,हर नगर को आदर्श गांव , आदर्श नगर के रूप में विकसित किया जाए वहां मूल भूत सुविधाएं उपलब्ध हो इस दिशा में हमारी सरकार पुरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है
उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर प्रशासन व ठेकेदारों निर्देशित किया कि जनता की आस्था और उम्मीदों के अनुसार कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित हो।
आगे श्री चंद्राकर ने कहा आज का दिन हम सभी के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण दिन है। ग्राम जोरातराई अनेक निर्माण कार्यों के भूमि पूजन के अवसर पर में आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। आप सब ने मुझे क्षेत्र का विधायक चुनकर सेवा का अवसर दिया। जिस दिन आपने आशीर्वाद दिया, उसी दिन से हमने रिसाली नगर निगम क्षेत्र के विकास की दिशा में काम शुरू कर दिया। कुछ महीने में ही हमने करोड़ों रुपये की योजनाएं आपके नगर के लिए स्वीकृति कराई है।
महापौर शशि सिन्हा ने कहा आज का दिन हम सभी के लिए ऐतिहासिक हैं क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विधायक साथ विकास कार्यों की भूमि पूजन कर रहे हैं अब जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध होगी आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और अनंत बधाई।
*पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह विकास कार्य नगरवासियों के जीवन में सुविधाएं और सुगमता लाने में सहायक सिद्ध होगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली नगर निगम महापौर शशि सिन्हा सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर सभापति केशव बंछोर नेता प्रति पक्ष शैलेंद्र साहू मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजु जंघेल पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे पार्षद, खिलेंद्र विक्की चंद्राकर पार्षद हरीश नायक,, MIC सनिज साहू,गोविन्द साहू, दुर्गेश साहू, केशव महिपाल, डी साईं, लक्ष्मण राव,बूथ अध्यक्ष राकेश विश्वकर्मा, दयालु राम साहू, चन्द्रिका यादव,चन्द्रिका वर्मा,राजु राम, बृजराय, राजकुमार वर्मा,गाँधीबाग, राकेश देशलहरा, अमिका बाग, रानू रात्रे, देवकी बाग, गौरी साहू, सुरभि, सुरुचि, नीलकंठ साहू,निगम के कर्मचारी, अधिकारीगण व बड़ी संख्या में जोरातरई वासी उपस्थित रहे।


Related News

महापौर अलका बाघमार ने पूरा किया वादा, पटरी पार का सबसे बड़ा जवाहर नगर खेल मैदान हाईमास्ट लाइट से जगमगाया

महापौर अलका बाघमार ने पूरा किया वादा, पटरी पार का सबसे बड़ा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18 जवाहर नगर पटरी…
देश में आर्थिक आपदा जैसे हालात, जनता पर थोपी जा रही आर्थिक पाबंदियां : राकेश ठाकुर

देश में आर्थिक आपदा जैसे हालात, जनता पर थोपी जा रही आर्थिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने केंद्र की…
वार्ड क्रमांक 47 रायपुर नाका क्षेत्रवासियों ने महापौर से मुलाकात कर जताया आभार, जनहित मांग को गंभीरता से उठाने पर नागरिकों ने दिया महापौर को धन्यवाद

वार्ड क्रमांक 47 रायपुर नाका क्षेत्रवासियों ने महापौर से मुलाकात कर जताया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग।अंडर ब्रिज निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाए जाने पर वार्ड 47…