• May 20, 2025

सुशासन तिहार- जनसंवाद से हो रहा समस्या का समाधान – विधायक गजेन्द्र यादव

सुशासन तिहार- जनसंवाद से हो रहा समस्या का समाधान – विधायक गजेन्द्र यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। पारदर्शिता, सेवा और त्वरित समाधान के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रारंभ सुशासन तिहार में जनता के समस्याओ का निराकरण हो रहा है। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में नागरिक शिविर में पहुंचकर जो आवेदन दे रहे है उनका त्वरित निदान भी हो रहा है। सीएम विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जनता-जनार्दन की समस्याओं के निदान और उनसे रूबरू मुलाकात के लिए सुशासन तिहार का प्रदेशव्यापी अभियान 8 अप्रैल से लेकर 31 मई तक आयोजित होगा।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की सुशासन तिहार-2025 का उद्देश्य जन समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करना, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा आम जनता, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाना है। इसके साथ ही शासन की जनकल्याणकारी नीतियों के सहयोगियों की समीक्षा करना, आम जनता के विचारधारा और सामाजिक सहयोगियों से संयुक्त संवाद स्थापित करना है। सुशासन तिहार में आवेदन करने के लिए आम नागरिक समाधान पेटी में जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं या ऑनलाइन पोर्टल इसके अलावा आपके नजदीकी क्षेत्र में आयोजित शिविर में भी आवेदन कर सकते हैं।
सुशासन तिहार शिविर में प्रत्येक आवेदन की पावती दी जा रही है और आवेदन को संबंधित विभाग निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करेगा। प्रदेशभर में 31 मई तक समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर जनता के समस्या के आवेदन का निराकरण मौके पर ही किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं समाधान शिविर में पहुंचकर जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओ का समाधान कर रहे है। जनता से संवाद और सेवा के तिहार में प्रदेश के भाजपा सरकार के प्रति जनता का विश्वास बढ़ रहा है।


Related News

आईपीएल सट्टा खिलाने वालों के साथ लगाने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी, इधर रायपुर में खुलने जा रहा कैसीनों

आईपीएल सट्टा खिलाने वालों के साथ लगाने वालों पर भी कार्रवाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज रायपुर पुलिस ने नया फरमान जारी किया है, इसमें कहा गया है कि आईपीएल…
ईओडब्लू का बड़ा खुलासा, भाटिया और वेलकम डिस्टलरी से अवैध शराब की सप्लाई, 4 साल बाद जब्त किए गए 16 ट्रक

ईओडब्लू का बड़ा खुलासा, भाटिया और वेलकम डिस्टलरी से अवैध शराब की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने अवैध शराब की सप्लाई करने वाली…
इंदिरा मार्केट में भीषण आग से रौबदार फुटवियर जलकर खाक, हादसे में करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान, आग के अगल-बगल फैलने के खतरे से सख्ते में रहे लोग

इंदिरा मार्केट में भीषण आग से रौबदार फुटवियर जलकर खाक, हादसे में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । शहर के व्यस्ततम क्षेत्र इंदिरा मार्केट स्टेशन रोड स्थित रौबदार फुटवियर…