• May 20, 2025

रायपुर एयरपोर्ट पर हुई भेंट, अरुण वोरा ने पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज से लिया आशीर्वाद

रायपुर एयरपोर्ट पर हुई भेंट, अरुण वोरा ने पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज से लिया आशीर्वाद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

रायपुर।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री अरुण वोरा आज रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे, वहाँ पश्चिमाम्नाय द्वारका शारदा पीठाधीश्वर, श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज के पावन आगमन के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

शंकराचार्य महाराज का रायपुर आगमन, बोरियाकला स्थित श्री जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम में आयोजित “परम पूज्य ब्रह्मलीन धर्मसम्राट स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज” की श्रीविग्रह (मूर्ति) अनावरण महोत्सव के अंतर्गत हुआ है, जो दिनांक 22 मई 2025, गुरुवार को बड़े भक्तिभाव और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न होगा।

इस दौरान अरुण वोरा ने पूज्य स्वामी जी के चरणों में प्रणाम करते हुए कहा कि “ऐसे अद्वितीय संत का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आगमन हम सभी के लिए परम सौभाग्य की बात है। पूज्य महाराज जी का सान्निध्य हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।”मुलाकात के दौरान महाराज ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय श्री मोतीलाल वोरा का भी सस्नेह स्मरण किया।

इस महोत्सव में उत्तराम्नाय ज्योतिष पीठाधीश्वर, श्रीमज्जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का भी आगमन 21 मई को प्रस्तावित है।

विशेष कार्यक्रम – श्रीविग्रह अनावरण महोत्सव:
तिथि: 22 मई 2025, गुरुवार
स्थान: श्री जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम, बोरियाकला, रायपुर

मूर्ति अनावरण: प्रातः 11:00 बजे

भोग भंडारा: दोपहर 12:30 बजे

आशीर्वाद सभा: सायं 5:00 बजे

नाटक – पूज्य महाराज जी के जीवन पर आधारित चित्रण: रात्रि 7:30 बजे

अरुण वोरा ने प्रदेशवासियों से इस पुण्य अवसर पर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर पूज्य गुरुदेवों का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।


Related News

आईपीएल सट्टा खिलाने वालों के साथ लगाने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी, इधर रायपुर में खुलने जा रहा कैसीनों

आईपीएल सट्टा खिलाने वालों के साथ लगाने वालों पर भी कार्रवाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज रायपुर पुलिस ने नया फरमान जारी किया है, इसमें कहा गया है कि आईपीएल…
ईओडब्लू का बड़ा खुलासा, भाटिया और वेलकम डिस्टलरी से अवैध शराब की सप्लाई, 4 साल बाद जब्त किए गए 16 ट्रक

ईओडब्लू का बड़ा खुलासा, भाटिया और वेलकम डिस्टलरी से अवैध शराब की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने अवैध शराब की सप्लाई करने वाली…
इंदिरा मार्केट में भीषण आग से रौबदार फुटवियर जलकर खाक, हादसे में करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान, आग के अगल-बगल फैलने के खतरे से सख्ते में रहे लोग

इंदिरा मार्केट में भीषण आग से रौबदार फुटवियर जलकर खाक, हादसे में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । शहर के व्यस्ततम क्षेत्र इंदिरा मार्केट स्टेशन रोड स्थित रौबदार फुटवियर…