• May 20, 2025

ज्योति मल्होत्रा की भाजपा की टोपी के साथ फेक फोटो डालने पर भाजपा हमलावर, कांग्रेस अब फेक न्यूज की फैक्ट्री बन गई है:अल्का बाघमार

ज्योति मल्होत्रा की भाजपा की टोपी के साथ फेक फोटो डालने पर भाजपा हमलावर, कांग्रेस अब फेक न्यूज की फैक्ट्री बन गई है:अल्का बाघमार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी की दुर्ग जिला उपाध्यक्ष एवं महापौर अल्का बाघमार ने जासूसी के मामले में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा की एआई तकनीक से बनी फेक फोटो, जिसमें ज्योति को भाजपा की टोपी और दुपट्टा पहने दिखाया गया है, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए कांग्रेस पर तीखा हमला बोलकर कहा है कि कांग्रेस की बेशर्मी से भरी यह करतूत बता रही है कि अब कांग्रेस वैचारिक तौर पर कितनी खोखली हो गई है! विदित रहे, कांग्रेस के संचार विभाग के प्रदेश प्रमुख सुशीलआनंद शुक्ला ने यह चित्र पोस्ट किया था और बाद में कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने इसे रीपोस्ट किया था। श्रीमती बाघमार ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अति संवेदनशील मामलों में भी झूठ बोलकर टूलकिट एजेंडा चला रहे कांग्रेस के ऐसे लोगों को चूँकि मुद्दे मिल नहीं रहे हैं, इसलिए अब उन्हें चुल्लूभर पानी की तलाश करनी चाहिए।

महापौर एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अल्का बाघमार ने कहा कि कांग्रेस की इस काली करतूत से साफ है कि मोदी-विरोध में अंधी और सत्ता-पिपासा से विचलित कांग्रेस के शब्दकोष में अब शर्म नाम का कोई शब्द ही नहीं रह गया है। जिस निर्लज्जता के साथ कांग्रेस के नेता फेक नैरेटिव सेट करके, झूठी खबरों, फेक फोटोज और एडीटेड वीडियो पोस्ट करके देश के सामने झूठ का रायता फैला रहे हैं, वह राजनीतिक विरोध से कहीं अधिक देश विरोधी कृत्य है। अभी हाल ही सट्टेबाजी के एक मामले में छत्तीसगढ़ के तिल्दा से गिरफ्तार आरोपी नन्दू को भी इन कांग्रेसियों ने भाजपा नेता बताने की धृष्टता की थी और बाद में जाँच के दौरान पता चला कि वह तो कांग्रेस का नेता है! महापौर अलका बाघमार ने कहा कि कांग्रेस का अपराधीकरण और अपराधियों का कांग्रेसीकरण कर चुकी कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र के पतन की यह पराकाष्ठा है। एक तरफ संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आजादी का घोर दुरुपयोग कर संविधान की आत्मा को लहूलुहान कर रही कांग्रेस दूसरी तरफ संविधान बचाओ यात्रा के नाम पर ढकोसला कर रही है। फेक फोटो के इतने बड़े साक्ष्य के सामने आने के बाद भी कांग्रेसी अपने धत्कर्म के लिए माफी तक नहीं मांग रहे हैं क्योंकि ये गलती से हुआ नहीं जानबूझ के किया गया कृत्य है।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…