• May 21, 2025

आतंकवाद के खिलाफ ‘बलिदान दिवस’ पर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, ताम्रध्वज साहू व अरुण वोरा बोले-राजीव बलिदान के अमर प्रतीक हैं

आतंकवाद के खिलाफ ‘बलिदान दिवस’ पर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, ताम्रध्वज साहू व अरुण वोरा बोले-राजीव बलिदान के अमर प्रतीक हैं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर राजीव भवन, दुर्ग में कांग्रेसजनों ने उन्हें गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री राजीव गांधी जी ने भारत को आधुनिक, तकनीकी और 21वीं सदी की सोच के साथ जोड़ने की दिशा में जो ऐतिहासिक कदम उठाए, वह आज भी देश की प्रगति में आधारशिला हैं। कंप्यूटर क्रांति, पंचायत राज, युवाओं को मतदान का अधिकार देने जैसे ऐतिहासिक फैसलों ने उन्हें युवा भारत के निर्माता के रूप में स्थापित किया।

पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा, “राजीव गांधी जी का सपना एक आत्मनिर्भर, शिक्षित और तकनीकी भारत का था। उनका जीवन प्रेरणा है, और उनका बलिदान देश की अखंडता के लिए अमूल्य योगदान है।”

*राजीव गांधी और मोतीलाल वोरा के संयुक्त चित्र का हुआ अनावरण*

इसी कड़ी में राजीव भवन में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के साथ उनका संयुक्त चित्र भी अनावरण किया गया, जिसे पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं पूर्व विधायक मंत्री अरुण वोरा द्वारा किया गया।

पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “देश और कांग्रेस पार्टी हमेशा श्री राजीव गांधी जी को बलिदान का प्रतीक मानती रहेगी। सादर नमन। साथ ही हम बाबूजी मोतीलाल वोरा जी की विनम्रता को भी कभी भुला नहीं सकते। उन्हें भी सादर नमन।”

इस कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, शंकरलाल ताम्रकार, दुर्ग ज़िला अध्यक्ष गया पटेल, राजेन्द्र साहू, धीरज बाकलीवाल, संजय कोहले, अल्ताफ अहमद, विवेक मिश्रा, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, शकुन ढीमर, राहुल शर्मा, देवेंद्र देशमुख, नंदसेन, विकास सपेकार, रविशंकर, आनंद ताम्रकार, त्रिशरण डोंगरे, रत्ना नरमदेव, कन्या ढीमर, एनी पीटर, कृष्णा देवांगन, शबाना रानी एवं जगमोहन धिमार शामिल रहे। कार्यक्रम में मौजूद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न राजीव गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…