• May 21, 2025

राजीव गांधी की सोच ने दूरसंचार क्रांति लाई,हमारे पास लैपटॉप और मोबाइल राजीव जी की देन है : धीरज बाकलीवाल

राजीव गांधी की सोच ने दूरसंचार क्रांति लाई,हमारे पास लैपटॉप और मोबाइल राजीव जी की देन है : धीरज बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि शहादत दिवस के अवसर पर नगर निगम दुर्ग के पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि आपने कभी महसूस किया है कि मोबाइल और कंप्यूटर की वजह से आपके रोजमर्रा के काम कितने आसान हो गए है। आपके तमाम काम घर बैठे-बैठे आसानी से हो जा रहे हैं। न कहीं जाना पड़ता है, न ही समय और पैसा खर्च करना पड़ता है।
आगे धीरज ने कहा कि आप जब चाहे कुछ सेंकेड के भीतर ही विदेश में रह रहे रिश्तेदार से आप नजरें मिलाकर बातें कर सकते हैं। आज यह सब कुछ इसलिए संभव हुआ क्योंकि करीब 40 साल पहले एक नेता ने इसके लिए अपने हाई प्रोफाईल पायलट के करियर को छोड़ राजनीति ज्वाइन की और देशद्रोहियों की साजिश के बाद आज ही के दिन यानी 21 मई 1991 को शहीद हो गए।
जरा सोच कर देखिए, आप के हाथ में मोबाइल न हो,कंप्यूटर न हो तो क्या होगा मतलब जिंदगी कठिन हो जाएगी। आप जानते हैं कि कम्प्यूटर और मोबाइल लाकर देश में नए युग का आगाज करने वाला हीरो कौन है उस हीरो का नाम है राजीव गांधी।
90 का दशक था, दुनिया के दो-चार देशों में टेलीफोन और बड़े आकार वाली मोबाइल की शुरूआत हो रही थी। ऐसे में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी को महसूस हुआ कि आने वाला युग टेलीफोन और मोबाइल का है। इसलिए भारत को अभी से इसकी तैयारी कर लेनी चाहिए।

धीरज ने कहा कि इसके बाद राजीव गांधी की पहल पर अगस्त 1984 में पहले दूरसंचार नेटवर्क की स्थापना के लिए सेंटर फॉर डिवेलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) की स्थापना हुई। इसके बाद दूरसंचार नेटवर्क का विस्तार करने के लिए अप्रैल 1986 में महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) की स्थापना हुई।
दूरसंचार क्रांति की दुनिया में राजीव गांधी की ये पहल मील का पत्थर साबित हुई। कुछ ही सालों में भारत के शहरों से लेकर गांवों तक दूरसंचार का जाल बिछना शुरू हुआ। जगह-जगह पीसीओ खुलने लगे। जिससे गांव की जनता भी संचार के मामले में देश-दुनिया से जुड़ सकी।
सी-डॉट और MTNL के माध्यम से कंम्यूटर और फोन बनाने के लिए आवश्यक उपकरणों की डिमांड भी पूरी होने लगी। यहां हो रहे नए-नए रिसर्च से कंप्यूर, टेलीफोन और मोबाइल क्रांति को गति मिली।
इसके अलावा राजीव जी ने ही वोट देने का अधिकार 21 वर्ष से घटकर 18 वर्ष किया था। ताकि देश की राजनीति में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़े। उन्होंने स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं के लिए 35% आरक्षण का भी प्रावधान किया।
राजीव गांधी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीक क्षेत्र में देश के लिए एक से बढ़कर एक काम किए थे, मगर उनके असमय चले जाने से कई सपने भी अधूरे भी रह गए…. आज हम उनके बताए हुए मार्गों पर चली ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…