• May 24, 2025

ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में दुर्ग जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली तुणीर साहू का किया सम्मान

ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में दुर्ग जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली तुणीर साहू का किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला आलबरस की कक्षा आठवीं की छात्रा कु. तुनीर साहू पिता – श्री महेश साहू ने राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में राज्य स्तर पर पंचम स्थान तथा जिला दुर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।*आज इन होनहार विद्यार्थियों से दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने निज निवास पर मुलाकात कर शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इन विद्यार्थियों की यह उपलब्धि निश्चित ही क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। आलबरस से तुणीर साहू जिला में प्रथम स्थान, जिज्ञासा देशमुख, सागर डहरिया एवं रूदा से हर्षित देशमुख , पुष्पांजलि देशमुख का चयन हुआ है।
इस योजना अंतर्गत कक्षा नवमीं से बारहवीं तक के एक लाख छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है जिन्हें प्रति छात्र 12000 वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संकुल समन्वयक निकुम श्री संजय चंद्राकर ,ग्राम पंचायत आलबरस सरपंच श्री भुवन लाल देशमुख, ग्राम पंचायत खाड़ा सरपंच श्री नंद कुमार साहू शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष हेमलाल गायकवाड़, सरिता देवांगन, प्रधान पाठक, गुमिता साहू, मोहिनी देशमुख गीता कौशिक रेखा भारदिया अश्वनी साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, जनार्दन सेन,सहित दोनों विद्यालय के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री हेमलाल गायकवाड़ ,रीतु देशमुख उपस्थिति रहे।


Related News

जनदर्शन में मंत्री गजेन्द्र यादव ने सुनी जनता की समस्याएं

जनदर्शन में मंत्री गजेन्द्र यादव ने सुनी जनता की समस्याएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग के गंजपारा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग…
अंजोरा मंडल महिला मोर्चा का परिचयात्मक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह गरिमामय रूप से संपन्न

अंजोरा मंडल महिला मोर्चा का परिचयात्मक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह गरिमामय रूप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भारतीय जनता पार्टी अंजोरा मंडल द्वारा _नवनियुक्त महिला मोर्चा कार्यकारिणी_ का परिचयात्मक…
आपातकाल को भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया, मीसाबंदियों का सम्मान, संगोष्ठी का आयोजन, विरोध में निकाली मौन रैली

आपातकाल को भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया, मीसाबंदियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी द्वारा लगाए…