• August 13, 2024

पत्रकारिता के पुरोधा और प्रसिद्ध कलमकार राम अवतार शर्मा का निधन

पत्रकारिता के पुरोधा और प्रसिद्ध कलमकार राम अवतार शर्मा का निधन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। अंचल के वरिष्ठ पत्रकार और प्रसिद्ध कलमकार रामावतार शर्मा 69 वर्ष का देर रात 12 बजे निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थल एमआईजी 722 पद्मनाभपुर दुर्ग (शासकीय नवीन स्कूल के पास ) से 12 अगस्त दिन सोमवार की सुबह 11 बजे निकाली गई। अंतिम संस्कार शिवनाथ नदी तट स्थित मुक्तिधाम में किया गया। वे अंचल के ख्याति प्राप्त भगवताचार्य पण्डित सीताराम शर्मा के तृतीय पुत्र, आरएसएस के पूर्व विभाग संचालक डॉ रामस्वरूप शर्मा के छोटे भाई व प्रतीक व पूजा के पिता थे। उनके निधन पर दुर्ग प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्रा, संरक्षक राजेंद्र सिंह ठाकुर, प्रकाश जैन, बृजेश मिश्रा, पवन देवांगन, वरिष्ठ पत्रकार संतोष मिश्रा, राहुल थीटे, पुनीत कौशिक, अतुल अग्रवाल, धनेंद्र चंदेल, महेंद्र साहू, हेमंत कपूर, राजेंद्र तिवारी, रोम शंकर यादव, शेखर पवार, आकाश राव मदने, कोमल वर्मा, सईद खान, हनीफ निजामी, आशीष ठाकुर, वीना दुबे,  संध्या सिंह, ओम प्रकाश पाल, प्रेम देशमुख सहित अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।


Related News

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य स्तर पर बनाई विशेष पहचान

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई से रेडक्रॉस स्थापना सप्ताह की…
कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की सौजन्य भेंट

कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लिखेश वर्मा,…
नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16 रही

नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति एवं…