- May 26, 2025
वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर संगोष्ठी का आयोजन लोकसभा स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय आयोजन, सरोज पांडेय होंगी शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भारत के लोकतंत्र को मजबूत और मितव्ययी बनाने के लिए के लिए देश में हो रहा है बार-बार चुनाव की प्रक्रिया को समाप्त कर एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा को मूर्त रूप देने के समय आ गया है इसी उद्देश्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक बड़े विजन वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है इस हेतु दिनांक 27 में दिन मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे से दुर्ग लोकसभा स्तरीय विचार संगोष्ठी का आयोजन कला मंदिर भिलाई में आयोजन किया जाएगा जिसमें लोकसभा सांसद विजय बघेल सहित वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहेंगे एवं दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय विचार संगोष्ठी का आयोजन साइंस कॉलेज राधा कृष्ण हॉल में 27 मई दिन मंगलवार को सुबह 11:00 से किया जाएगा आयोजित विचार संगोष्ठी में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होगी, कार्यक्रम की अध्यक्षता गजेंद्र यादव विधायक दुर्ग शहर करेंगे, मुख्य वक्ता डॉक्टर शकील हुसैन विभाग अध्यक्ष राजनीति विज्ञान, विशेष अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अलका बाघमार ,प्रदेश महामंत्री चेंबर ऑफ कॉमर्स अजय भसीन, राजेंद्र पाध्ये जिला संयोजक एक राष्ट्र एक चुनाव दुर्ग की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगी |




