• May 27, 2025

शनिदेव के जन्मोत्सव पर मंदिरों में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़, सिविल लाइन व स्टेशन रोड शनिदेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किए महाप्रसादी ग्रहण

शनिदेव के जन्मोत्सव पर मंदिरों में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़, सिविल लाइन व स्टेशन रोड शनिदेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किए महाप्रसादी ग्रहण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । शहर में श्री शनिदेव की जन्मोत्सव मंगलवार को पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सिविल लाईन, स्टेशन रोड और गंजपारा स्थित शनिदेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती की गई। मंदिरों में सुबह से दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, पूर्व विधायक अरुण वोरा, महापौर अलका बाघमार, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। यहां उन्होने भगवान शनिदेव से शहर की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। शाम को मंदिरों में महाप्रसादी का वितरण किया गया। महाप्रसादी ग्रहण करने श्रद्धालू बड़ी संख्या में जुटे।
भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव सिविल लाईन नाना-नानी पार्क के सामने स्थित शनिदेव मंदिर में भव्य महोत्सव के रुप में मनाया गया। यहां सुबह मंदिर के पंडित संतोष कुमार दुबे के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव की विधिवत् अभिषेक और पूजन किया। इस दौरान शनिदेव के जयघोष गुंजायमान रहे। शाम को महाभंडारा का आयोजन किया गया। महाप्रसादी ग्रहण कर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ प्राप्त किया। महाप्रसादी वितरण पश्चात महाआरती की गई। महाआरती में श्रद्धालुओं ने नाच गाकर भगवान शनिदेव के प्रति अपनी श्रद्धा व भक्ति प्रकट की। इस अवसर पर श्री शनिदेव सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश वर्मा, उपाध्यक्ष संजय सोलंकी, कोषाध्यक्ष दिब्येन्दु भट्टाचार्य, सचिव रविन्द्र भटनागर,सह-सचिव अशोक त्रिवेदी, प्रचार सचिव अरुण मिश्रा,सदस्य अनूप यादव, चंद्रहास श्रीवास्तव,मयंक पांडेय, सतीश गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सविता भटनागर के अलावा अन्य सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। इसी प्रकार स्टेशन रोड स्थित श्री मनोकामना सिद्ध गज केसरी शनि शक्तिधाम में श्री शनिदेव का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां सुबह ब्रम्ह मुहूर्त में शनिदेव की विशेष अभिषेक व पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात् देश की खुशियाली के लिए पंच कुंडीय शनि महायज्ञ किया गया। शनिदेव जी को 108 किलो लड्डुओं का महाभोग लगाया गया, वहीं शाम को भंडारा और 108 दीपों से महाआरती की गई। जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर के व्यवस्थापक पं. हितेश शर्मा के अलावा अन्य श्रद्धालू व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहे।


Related News

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम पंचायत परपोड़ा में जिसके सरपंच फ़त्तेलाल साहू है, यहां प्रधानमंत्री आवास योजना…
सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं…
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त, आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले हितग्राहियों पर होगी वसूली कार्रवाई, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिखी गंभीरता

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत राशि का दुरुपयोग करने वाले…