• May 28, 2025

भारी बारिश में बीच उपादान की राशि का चेक देन घर पहुंची महापौर परिवार के सदस्यों ने वित्त प्रभारी व पूरी टीम के प्रति जताया आभार

भारी बारिश में बीच उपादान की राशि का चेक देन घर पहुंची महापौर परिवार के सदस्यों ने वित्त प्रभारी व पूरी टीम के प्रति जताया आभार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। भारी बारिश के बीच मंगलवार की शाम निगम महापौर अल्का बाघमार एम.आई.सी. प्रभारी नरेन्द्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर व निलेश अग्रवाल के साथ उपादान राशि का चेक देने बीमार सेवानिवृत कर्मियों के निवास पर पहुंची और उन्हें डेमो चेक देकर भुगतान की प्रतिबद्धता का एक नया उदाहरण पेश किया। पीडि़त कर्मियों के परिवारों ने निगम महापौर सहित पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।
यहां गौरतलब है कि नई परिषद के अस्तित्व में आने के बाद नगर निगम के वित्त विभाग के एम.आई.सी. प्रभारी नरेन्द्र बंजारे ने सामान्य सभा की पहली बैठक में सेवानिवृत हो चुके जीवित व मृत कर्मचारियों की लंबित उपादान राशि के भुगतान का मामला प्रमुखता से उठाया था और इस संवेदनशील विषय पर पहल करने का अनुरोध निगम महापौर से किया था। श्री बंजारे के इस विषय का सभापति श्याम शर्मा सहित सभी एम.आई.सी. प्रभारी व पार्षदों ने समर्थन किया था। निगम महापौर अल्का बाघमार ने इसे संज्ञान में लेकर तत्काल पहल की और आयुक्त को निर्देश दिए। निगम आयुक्त द्वारा 15 मई को उपादान के लंबित मृत व जीवित कर्मचारियों की सूची जारी कर दी गई थी। आपत्ति के लिए दस दिन का समय नियत किया गया था। 26 मई से उपादान की राशि का भुगतान शुरू कर दिया गया है। इस बीच वित्त विभाग के प्रभारी नरेन्द्र बंजारे को जानकारी हुई कि निगम के दो सेवानिवृत कर्मी कचरा बाई सोनी व सेवा निवृत सहायक राजस्व निरीक्षक ठाकुर राम यादव गंभीर रूप से बीमार है और उन्हें इलाज के लिए आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने निगम महापौर को इसकी जानकारी दी। निगम महापौर ने विषय की गंभीरता को महसूस किया और मंगलवार की शाम बारिश के बाद भी राशि के भुगतान का डेमो चेक देने उनके निवास पहुंची। परिवार के सदस्य महापौर को अपने बीच पाकर गदगद हो गये।
इस दौरान कचरा बाई सोनी को चार लाख रूपये व ठाकुर राम यादव को 84 हजार रूपये का डेमो चेक दिया गया। नगर निगम केे लेखापाल रमाकांत शर्मा ने बताया कि भुगतान की राशि कर्मियों के खाते में डाल दी गई है।
यहां यह बताना लाजिमी होगा कि पिछली परिषद के कार्यकाल में उपादान की राशि का किश्तों में भुगतान करने के नाम पर दस प्रतिशत कमीशन लेने का खेल चलता रहा है। जिसने पैसा दिया उसे ही राशि दी गई। भ्रष्टाचार की इस अनोखी परंपरा से पीडि़त कर्मी बहुत परेशान थे। लेकिन वित्त विभाग के एम.आई.सी. प्रभारी नरेन्द्र बंजारे ने भ्रष्टाचार के मामले में भारतीय जनता पार्टी की जीरो टारलेन्स की नीति पर काम करते हुए उपादान की राशि का भुगतान शुरू कर दिया है। निगम परिषद की इस कार्य प्रणाली की पूरे शहर में सराहना हो रही है।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…