• May 28, 2025

विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्ग में तैयार हो रहा स्विमिंग पुल

विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्ग में तैयार हो रहा स्विमिंग पुल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। स्टेशन रोड स्थित सिटी क्लब में अत्याधुनिक स्विमिंग पुल का निर्माण किया जा रहा है। विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से स्वीकृति होने के बाद शुरू हुए निर्माण तीव्र गति से चल रहा है। मॉर्निंग विजिट में विधायक गजेन्द्र यादव खिलाड़ियों के साथ कोर्ट निर्माण के सभी पहलुओं को जायजा लेते रहते है। इंजिनियर ने बताया की बेस कार्य पूरा कर लिया गया है। ड्राइंग डिज़ाइन के मुताबिक गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की यह स्विमिंग पुल शहर में खेल प्रेमियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। कार्य में संलग्न इंजीनियरों को कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा रविशंकर स्टेडियम के पास इंडोर बैडमिंटन कोर्ट भी तैयार हो रहा है जिसका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है शीघ्र ही बेस और फिनिशिंग पूरा होते ही लोकार्पण किया जायेगा। आरईएस के एसडीओ सीके सोने ने बताया की स्विमिंग पुल का काम भी प्रारंभ हो चुका है। विधायक गजेन्द्र यादव के पहल से दुर्ग में अत्याधुनिक स्विमिंग पुल बन रहा है। स्टेशन रोड स्थित सिटी क्लब में लगभग 7900 स्क्वायर फिट में पुल बनने के साथ ही चेंजिंग रूम, कैंटीन और फूलों से सुसज्जित गार्डन से अच्छा वातावरण मिलेगा। लंबे समय शहर के तैराक के खिलाड़ी इसकी मांग कर रहे थे। विधायक ने खिलाड़ियों की मांग को संज्ञान में लिए और शासन से स्विमिंग पुल बनाने राशि स्वीकृत कराये। स्टेशन रोड गायत्री मंदिर वार्ड 25 में दुर्ग शहर बनने वाला यह पहला अत्याधुनिक स्विमिंग पुल पूरी तरह से इंडोर होगा। जिसमे बारिश व धूल से बचाने पूरा एरिया रौशनी से पारदर्शी शेड रहेगा।
जल्द मिलेगी बैडमिंटन कोर्ट की सौगात
रविशंकर स्टेडियम के पास डेढ़ करोड़ की लागत से लगभग 13500 स्क्वायर फिट पर बन रहे इंडोर परिसर में एक साथ तीन बैडमिंटन कोर्ट रहेगा। दर्शक दीर्घा में 50 लोगों के बैठने के लिए सिटिंग एरिया होगा। वुडन फ्लोर के साथ एलईडी लाइटस होंगी जिससे सुबह व रात में भी बैडमिंटन खेल सकेंगे। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है जल्द ही दुर्ग की जनता को इसकी सौगात मिल जाएगी।


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…