• May 29, 2025

रुहान मेहता के दीक्षा महोत्सव की निकली शोभयात्रा,

रुहान मेहता के दीक्षा महोत्सव की निकली शोभयात्रा,

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । नगर में श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट, सत्वनाद संयमोत्सव समिति दुर्ग द्वारा आयोजित संयम कार्यक्रम हेतु शोभा यात्रा निकाली गई।
जोधपुर से संयम ग्रहण करने हेतु 13 वर्षीय, दृढ़ निश्चयी, ज्ञान पिपासु (अल्पवय में 22 आगम कंठस्थ), बाल दीक्षार्थी, मोक्ष पथ गामी, वीर सैनिक मुमुक्षु डुग्गू जी (रूहान) मेहता का दुर्ग की पावन पुनीत धरा पर भव्य दीक्षा महोत्सव प्रारंभ है।
प.पु मोहनलालजी म. सा. के समुदायवर्ती पूज्यपाद गुरुदेव खरतरगच्छ विभूषण प.पु. जयानंद मुनि जी म.सा. के सुशिष्य प.पु. पंन्यास प्रवर गणिवर श्री विनय कुशलमुनि जी प.पु.नंदिषेण मुनि जी म .सा. ,दीर्घ तपस्वी प.पु श्री वीरभद्र मुनि जी गणि म.सा.आदि ठाणा महेन्द्र सागर जी म सा के शिष्य रत्न विशुद्ध सागर जी जीत सागर जी की निश्रा मे*
भव्य जुलूस शोभायात्रा सम्पन हुआ।
दीक्षार्थी डुग्गु रुहान मेहता वर्षीदान के भव्य वरघोड़े में श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर सदर बाजार दुर्ग से प्रारम्भ होकर। दुर्गा मंदिर, बनिया पारा, दिगंबर मंदिर,जवाहर चौक, ज्योति ऑप्टिकल , भाजपा कार्यालय, शनिचरी बाजार , रोली मोली गवली पारा, ऋषभदेव परिसर में समापन हुआ। दुर्ग संघ के सभी श्रावक श्राविका चतुर्विद संघ के भारतवर्ष छत्तीसगढ़ के सभी संघ के सदस्य पधारे थे। दर्शन कोठारी मुंगेली एवं नदीम भाई का जैन भजनों के साथ लाइव आर्केस्ट्रा आदि के साथ सम्पन हुआ कार्यक्रम जुलूस के प्रभारी अखिल भारतीय खरतर गच्छ युवा परिषद थे। कार्यक्रम मे ओसवाल पंचायती के सदस्य ,मूर्तिपूजक संघ के सदस्य,भारत वर्ष के विभिन्न जगहों से जैन समाज के सदस्यगण उपस्थित थे।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…