• May 29, 2025

वोरा बोले और साव ने सुना – खत्म हुआ दुर्ग के सफाई कर्मियों का धरना, प्रशासन ने मानी मांगें

वोरा बोले और साव ने सुना – खत्म हुआ दुर्ग के सफाई कर्मियों का धरना, प्रशासन ने मानी मांगें

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग।
पिछले 7 दिनों से दुर्गवासी शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर और बदबू से परेशान थे। नगर पालिक निगम दुर्ग के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जो बीते सात दिनों से शहर की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर चुकी थी, आखिरकार आज समाप्त हो गई।

इस समाधान के पीछे अहम भूमिका निभाई दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने। 28 मई को धरना स्थल पर वोरा के पहुँचते ही घटनाक्रम में अचानक तेजी आ गई। वोरा ने स्वयं धरना स्थल पहुंचकर न केवल कर्मचारियों से बातचीत की, बल्कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान की दिशा में प्रयास किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से तुरंत संवाद किया और राज्य शासन के स्तर पर भी तत्काल पहल की। बिना देरी किए, वोरा ने मौके से ही उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी से दूरभाष पर संपर्क कर उन्हें दुर्ग की बिगड़ती स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने अनुरोध किया कि वे शीघ्र हस्तक्षेप करें और नगर निगम प्रशासन को निर्देश दें कि कर्मचारियों की जायज़ मांगों को तुरंत पूरा किया जाए।

रांची प्रवास पर होने के बावजूद साव ने दुर्ग की स्थिति को गंभीरता से लिया और भरोसा दिलाया कि वे नगर निगम आयुक्त एवं महापौर से बात कर शीघ्र समाधान की दिशा में कार्रवाई करेंगे।

आज 29 मई को प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर सहमति दी। इसके साथ ही धरना समाप्त करने की घोषणा हुई और दुर्ग शहर को राहत की सांस मिली।

धरना खत्म होने के बाद वोरा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा: “मैं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का धन्यवाद करता हूँ। उन्होंने मेरी बात संवेदनशीलता से सुनी और तुरंत ठोस कदम उठाया। मैं दुर्ग प्रशासन को भी इस सकारात्मक पहल के लिए सराहता हूँ।”

*कर्मचारियों की प्रतिक्रिया – भरोसे की जीत*
धरना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने कहा: “वोरा जी हमारे बीच आए और हमारी आवाज़ शासन तक पहुँचाई। आज हमारी समस्याओं का हल निकला है, तो इसका श्रेय उन्हीं को जाता है।”


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…