• February 5, 2024

इंटर स्पोर्ट्स मीट…छत्तीसगढ़ कृषि कॉलेज जीती

इंटर स्पोर्ट्स मीट…छत्तीसगढ़ कृषि कॉलेज जीती

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में वार्षिक उत्सव संपन्न छत्तीसगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस द्वारा संचालित कॉलेजों में इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया जिसमे छत्तीसगढ़ कृषि एवम छत्तीसगढ़ कृषि अभियांत्रिकी महा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया इसमें गर्ल्स और ब्वॉयज के लिए अलग अलग स्पोर्ट्स रखे गए जिसमे कबड्डी फाइनल में बीएससी (कृषि) के छात्रों ने जीत हासिल की वॉलीबाल में बीटेक( कृषि अभियांत्रिकी) के छात्रों ने एवम क्रिकेट में बीएससी के छात्रों ने जीत हासिल की ! वॉलीबाल गर्ल्स में ब्लू हाउस ने ब्लैक हाउस को हराया l खेल प्रतियोगिताओं के बाद प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन और एनुअल प्रोग्राम का आयोजन कॉलेज प्रांगण में किया गया जिसमे मुख्य अतिथि आदरणीय श्री डी सी लूनिया और विमला लूनिया जी थी l इनके साथ श्री अनिल लूनिया ,सुनीता लूनिया , नलिन लूनिया ,स्नेहल लूनिया अदविक लूनिया,चंद्रकला लूनिया,निर्मला लूनिया,अंकित लूनिया , डॉ श्रेया लूनिया के साथ डॉ अनिल गजपाल(डायरेक्टर गायत्री कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर ,धमतरी),नरेंद्र गौतम(डायरेक्टर श्रीराम कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, राजनाद गांव) मौजूद थे l अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए गए इसके साथ बीटेक के (2022 _23) के टॉपर्स भरत लाल वर्मा,श्रेयांश चंद्राकर,और क्षमा साहू को मेडल और बीएससी की छात्रा प्रमोदिनी नेताम को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया! प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन के बाद छात्रों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई जिसको सभी लोगो के द्वारा सराहा गया l इस कार्यक्रम में बीएससी,बीटेक,और बीएड के छात्रों ने अपनी अपनी उत्साह वर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत किए! इस कार्यक्रम में शर्मिला मोइत्रा (प्राचार्या बीटेक),
डॉ एस. रॉय,(प्राचार्य बीएससी), डॉ लतिका क्रिश्चियन(प्राचार्या बीएड) एम एस लोधी माधुरी श्रीवास्तव,प्रदीप साहू के साथ बहुत सारे पास आउट सीनियर्स और मेहमान मौजूद थे l कार्यक्रम का समापन विवेक पांडे ने सभी आए लोगो के आभार के साथ किया!


Related News

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की कलेक्टर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज   धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में समर्थन…
ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, खेती की आमदनी से घर बनाने का सपना संजो रहे किसान इलोक राम साहू

ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, खेती की आमदनी से घर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। शासन की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए आर्थिक…
आईटीआई मेघा के प्रशिक्षणार्थियों का औद्योगिक प्रशिक्षण, इलेक्ट्रिशियन एवं सोलर टेक्नीशियन ट्रेड के युवाओं को मिलेगा 150-150 घंटे का व्यावहारिक प्रशिक्षण

आईटीआई मेघा के प्रशिक्षणार्थियों का औद्योगिक प्रशिक्षण, इलेक्ट्रिशियन एवं सोलर टेक्नीशियन ट्रेड…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। जिले के युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी रूप से…