• May 30, 2025

यादवों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से समाज में आक्रोश, उग्र आंदोलन की चेतावनी

यादवों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से समाज में आक्रोश, उग्र आंदोलन की चेतावनी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । यादवों को मंत्रीमंडल, निगम एवं मण्डलों में मौका नहीं दिए जाने से यादव समाज में रोष व्याप्त है समाज के लोगों ने गौसेवा आयोग व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष पद यादव की बजाय अन्य समाज के लोगों को देने पर नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी की साथ ही उन्होंने आज मुख्यमंत्री के नाम आज जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर संख्या बल के हिसाब से यादव समाज को सत्ता में भागीदारी देने एवं छ्ग राज्य गौसेवा आयोग तथा दुग्ध महासंघ अध्यक्ष पद पर यादव समाज के लोगों को ही नियुक्त किए जाने मांग की.

छत्तीसगढ़ यादव ठेठवार महासभा के प्रांताध्यक्ष गुलेन्द्र यादव के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपने पहुंचे समाज के लोगों ने कहा कि छ.ग.में यादव समाज संख्या बल के हिसाब से दूसरे क्रम पर है इसके बावजूद सरकार द्वारा मंत्रीमंडल और निगम- मंडलों में यादव समाज को संख्या बल के हिसाब से प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाना समाज की उपेक्षा है। यह स्थिति न केवल समाज के राजनीतिक हक को कमजोर करती है बल्कि सरकार की समावेशी नीति पर भी सवाल खड़ी करती है। छ.ग. में यादव समाज वर्षो से सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय रहा है कृषि, व्यापार और अन्य क्षेत्रों में योगदान देने के साथ साथ इस समाज ने चुनाव में भागीदारी देकर लोकतंत्र को मजबूत किया है लेकिन जब सत्ता में भागीदारी की बात आती है तो यादव समाज को बार-बार नजर अंदाज किया जाता है जबकि गणना के अनुसार पिछड़े वर्ग की जातियों में यादव समाज छत्तीसगढ़ में दूसरे नंबर में आता है। छ.ग. (ठेठवार) यादव समाज महासभा के प्रांताध्यक्ष गुलेन्द्र कुमार यादव , रिवेन्द्र यादव,रमन लाल यादव, दुर्ग जिला अध्यक्ष मुकेश यादव, दुर्ग जिला युवा अध्यक्ष गोविंदा लखन यादव,आदि ने निगम एवं मण्डल की सूची में यादव समाज को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न जातियों के पैतृक व्यवसाय से जुड़े निगम ,मंडल व बोर्ड में उन्हीं समाज के लोगों को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है मगर गौपालन व दुग्ध व्यवसाय से जुड़े यादवों को गौसेवा आयोग एवं दुग्ध महासंघ तक के अध्यक्ष पद से वंचित रखा गया है.

मुख्यमंत्री निवास घेराव करने दी चेतावनी

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपनी मंत्रीमण्डल और विभिन्न निगम मण्डलों में कई समुदायों को प्रतिनिधित्व दिया है लेकिन यादव समाज को इससे दूर रखा गया है समाज मुख्यमंत्री से सामाजिक न्याय दिलाने की अपेक्षा करती है । साथ ही प्रदेश अध्यक्षों ने तय किया है कि संख्या बल के हिसाब से शीघ्र यादव समाज को सत्ता में भागीदारी नहीं दी गई तो जून माह में मुख्यमंत्री निवास एवं भाजपा कार्यालय का घेराव किया जावेगा।

इस दौरान राजकुमार यादव, ईश्वर यादव, नरेन्द्र यदु, मुकेश यादव,उमाशंकर यादव, रोमशंकर यादव, गोविन्दा लखन यादव, अशोक यादव, बलराम यादव, अभिषेक यादव, खेमसिंह यादव, बीपी यादव, राधेलाल यादव, मदन यादव, जनक यादव, होमलाल यादव,एमआर यादव, महेश ठेठवार, आशीष यादव, दुष्यंत यादव, बीरेन्द्र यदु, सत्येन्द्र यादव, अनिकेत यादव, गुलशन यादव, यशवंत यादव, अनिल यादव, अनंत यादव, गजेंद्र यादव, प्रीतम यादव, विनोद यादव,राजेन्द्र यादव,मयाराम यादव, अशोक यादव, प्रमोद यादव, सूर्यकांत यादव, मोहन यादव, हरप्रसाद यादव,दीपक यादव, राजू यादव, कृष्णा यादव, पुखराज यादव,दिलहरण यादव, , शेखर यादव, जयेन्द्र यादव, टुकेश यादव, अंशु यादव, कुलेश्वर यादव, छबि यादव, यशवंत यादव, गजेन्द्र यदु, जगेश यादव, मोहन यादव, तिलक यादव, कमलेश यादव, नीरज यादव, सुरेन्द्र यादव, विकाश यादव, बिटटू यादव, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे


Related News

भारत -अमेरिका ट्रेड डील से भारत को आत्मनिर्भर बनाने और वैश्विक सप्लाई चैन को मजबूत करने में मदद मिलेगी-अजय तिवारी

भारत -अमेरिका ट्रेड डील से भारत को आत्मनिर्भर बनाने और वैश्विक सप्लाई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारत के व्यापार में कई फायदे होंगे।…
दीपक नगर सेजस में स्मार्ट क्लास, एनुअल डे में पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव ने की घोषणा

दीपक नगर सेजस में स्मार्ट क्लास, एनुअल डे में पहुँचे मंत्री गजेन्द्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, दीपक नगर, दुर्ग में आयोजित वार्षिक…
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्रामीणों को दी मिशन की विस्तृत जानकारी, रोजगार और आजीविका पर दिया जोर

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्रामीणों को दी मिशन की विस्तृत जानकारी, रोजगार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। :दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खुरसुल में **’विकसित…