• May 30, 2025

खादी ग्रामोद्योग को सशक्त करने की दिशा में एक और सार्थक पहल

खादी ग्रामोद्योग को सशक्त करने की दिशा में एक और सार्थक पहल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माननीय अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय ने आज बेमेतरा जिले के देवरबीजा स्थित खादी उत्पादन केंद्र का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली, उत्पादन क्षमता तथा श्रमिकों की स्थिति का अवलोकन करते हुए महिलाओं और बुनकरों से संवाद स्थापित किया। देवरबीजा खादी उत्पादन केंद्र में वर्तमान में कुल 129 महिला कत्तिन एवं 11 बुनकर समर्पण भाव से खादी वस्त्र निर्माण में संलग्न हैं। यह केंद्र ग्रामीण रोजगार, महिला सशक्तिकरण और स्वदेशी उत्पादों के संवर्धन का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभर रहा है। श्री पांडेय ने अपने वक्तव्य में कहा: “यह कार्य माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में किया जा रहा है। खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि देश की संस्कृति, स्वावलंबन और स्वाभिमान का प्रतीक है।” उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि केंद्र को तकनीकी उन्नयन, डिज़ाइन नवाचार, प्रशिक्षण एवं विपणन के लिए खादी बोर्ड द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों से गुणवत्ता एवं नवाचार पर निरंतर ध्यान देने का आग्रह किया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारीगण, ग्राम पंचायत प्रतिनिधिगण, खादी बोर्ड के अधिकारी तथा क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। महिला कर्मियों एवं बुनकरों ने अध्यक्ष श्री पांडेय से अपने अनुभव साझा किए और शासन की योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री पांडेय ने अंत में यह कहा कि छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप, प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक उद्योगों को पुनर्जीवित कर स्वावलंबन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। देवरबीजा उत्पादन केंद्र इसी संकल्प का प्रत्यक्ष प्रमाण है।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…