• June 1, 2025

दुर्ग के बेटे शैलेन्द्र यादव की केदारनाथ यात्रा के दौरान दर्दनाक मृत्यु, अरुण वोरा ने पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस

दुर्ग के बेटे शैलेन्द्र यादव की केदारनाथ यात्रा के दौरान दर्दनाक मृत्यु, अरुण वोरा ने पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज

केदारनाथ धाम की तीर्थ यात्रा पर निकले छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के साथ रुद्रप्रयाग जिले के काकड़ागाड़ में बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार देर शाम गौरीकुंड हाईवे पर अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर यात्रियों के मैक्स वाहन पर गिर पड़ा। हादसे में वाहन चालक राजेश रावत (निवासी नाग पनियाला, लंबगांव, नई टिहरी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्ग निवासी शैलेन्द्र यादव (24 वर्षीय) ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस हादसे में चार अन्य यात्री घायल हो गए, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में चल रहा है।शैलेन्द्र यादव की मौत की खबर सुनते ही दुर्ग में मातम पसर गया।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे अरुण वोरा

दुर्ग के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा शनिवार को शैलेन्द्र यादव के निवास पहुंचे। शैलेन्द्र की अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर उन्होंने शोक-संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और श्रद्धांजलि अर्पित की,कहा:

एक शांत और धर्मनिष्ठ यात्रा यूं किसी का जीवन लील लेगी, इसका किसी ने अनुमान नहीं लगाया होगा। पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे लगातार जानलेवा होते जा रहे हैं। शैलेन्द्र जैसे होनहार युवक की असमय मृत्यु पूरे दुर्ग शहर के लिए एक अपूरणीय क्षति है।” “साथ ही, सरकार से मेरा आग्रह है कि पर्वतीय तीर्थ क्षेत्रों में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मजबूत सुरक्षा इंतज़ाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि भविष्य में कोई और परिवार इस पीड़ा से न गुज़रे।ॐ शांति | हम सब शैलेन्द्र को नम आँखों से विदाई देते हैं।

वोरा ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड और स्थानीय प्रशासन से मांग की कि मृतकों के परिवार को समुचित मुआवजा दिया जाए और घायलों को बेहतर उपचार मुहैया कराया जाए।

यह हादसा 30 मई की देर शाम रुद्रप्रयाग से लगभग 30 किमी दूर गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के पास हुआ.वाहन में कुल छह लोग सवार थे, एक चालक और पाँच यात्री। भारी पत्थर गिरने से गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

राजेश रावत (38 वर्ष) – वाहन चालक, निवासी नाग पनियाला, लंबगांव, नई टिहरी शैलेन्द्र यादव (24 वर्ष) – निवासी दुर्ग, छत्तीसगढ़; जो गंभीर रूप से घायल होने के बाद रास्ते में दम तोड़ बैठे।

हादसे में दुर्ग के चार अन्य युवक भी घायल हुए, जिनमें—लक्ष्मण सिंह (24),ओंकार सिंह (24),विपेश यादव (19), चित्रांश साहू शामिल हैं। सभी को एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की मदद से 108 एंबुलेंस के माध्यम से अगस्त्यमुनि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। वहाँ उनका इलाज चल रहा है।


Related News

मातर तिहार : दईहान पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव, फुलेता लेकर दोहा लगाए, और गाय को सोहाई बांधे

मातर तिहार : दईहान पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव, फुलेता लेकर दोहा लगाए,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं का पर्व मातर तिहार दुर्ग…
गोवर्धन पूजा पर अरुण वोरा का छत्तीसगढ़िया अंदाज, राउत नाचा की धुन में थिरक उठे

गोवर्धन पूजा पर अरुण वोरा का छत्तीसगढ़िया अंदाज, राउत नाचा की धुन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 54,…
बहनों के निवास पहुंचकर निभाई भाई-बहन के स्नेह की परंपरा, बहनों ने तिलक लगाकर बांधा रक्षा सूत्र

बहनों के निवास पहुंचकर निभाई भाई-बहन के स्नेह की परंपरा, बहनों ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के प्रतीक पर्व भाई दूज के…