• June 1, 2025

आदित्य नगर पहुँचे विधायक गजेन्द्र यादव, नागरिकों से किये भेंट मुलाकात

आदित्य नगर पहुँचे विधायक गजेन्द्र यादव, नागरिकों से किये भेंट मुलाकात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। मॉर्निंग विजिट में शहर विधायक गजेन्द्र यादव आज वार्ड 20 आदित्यनगर पहुँचे और जनता से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जानने उनके साथ वार्ड में स्थित दुर्गेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बैठक किये। नागरिकों ने उन्हें वार्ड के विकास और मुलभुत समस्याओ से अवगत कराये जिसमें निराकरण कराने योग्य कार्य के लिए संबंधित विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने शासन द्वारा संचालित योजनाओं को जानकारी को साझा किये।
आदित्यनगर पहुँचे विधायक गजेन्द्र यादव का वार्ड 20 की जनता ने उस क्षेत्र में विकास कराने के लिए आग्रह किये। मंदिर परिसर में वार्डवासियों के बीच बैठकर वार्ड में विकास कार्य को लेकर चर्चा किये। नागरिकों ने विधायक गजेन्द्र यादव को बताया की मंदिर के पास रिक्त स्थान को व्यवस्थित करने की मांग किये क्षेत्र की महिलाएं और बुजुर्ग यहां पर बैठक और धार्मिक आयोजन करते है। जिस पर उन्होंने कार्य कराने आश्वासन दिए।
विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया की अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता जनार्दन से भेंट मुलाकात करने आदित्य नगर पहुंचा और उनसे संवाद कर क्षेत्र की बुनियादी आवश्यकताओ पर चर्चा किया। इस मौके को यादगार बनाने दुर्गेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नागरिकों संग पौधारोपण किया।
इस अवसर पर पार्षद कांशीराम कोसरे, लीलाधर पाल, संजय अग्रवाल, श्रीमति सावित्री दमाहे, श्रीमति सुरुचि उमरे, श्रीमति सुधा सिंह, केएस ओझा, तारण देवांगन, विजय बनोटे सहित वरिष्ठजन उपस्थित रहे।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…